इंस्टा-फेसबुक पर डाल देते हैं अपने बच्चे की फोटो? ये 4 बातें पैरेंट्स आज ही गांठ बांध लें!
आजकल ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। ये नॉर्मल लग सकता है, लेकिन AI के जमाने में थोड़ा सोच समझकर चीजें पोस्ट करने की जरूरत है। आइए जानते हैं पैरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। कई लोग अपने छोटे से बड़े हर मोमेंट को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के जरिए शेयर करते हैं। बच्चों का बर्थडे हो, स्कूल का पहला दिन हो या फैमिली ट्रिप, हर खास पल इंटरनेट पर पहुंच जाता है। लेकिन अब समय बदल चुका है। जो तस्वीरें हमें सिर्फ प्यारी यादें लगती हैं, वही इंटरनेट पर डेटा बन जाती हैं। एक बार कोई फोटो ऑनलाइन चली गई तो उसे कॉपी करना, सेव करना या गलत तरीके से इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों की तस्वीरें अब सिर्फ यादें नहीं, डिजिटल डेटा भी हैं
जब आप अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो वह सिर्फ आपके दोस्तों और रिश्तेदारों तक ही सीमित नहीं रहती। अगर आपकी प्रोफाइल पब्लिक है, तो कई दूसरे लोग भी उसे देख सकते हैं। इंटरनेट पर मौजूद तस्वीरें कॉपी की जा सकती हैं, सेव की जा सकती हैं और कई बार बिना आपकी जानकारी के अलग-अलग जगह इस्तेमाल भी हो सकती हैं। इसी वजह से बच्चों की तस्वीरों को सिर्फ यादों की तरह नहीं, बल्कि डिजिटल डेटा की तरह भी देखना जरूरी हो गया है।
सोशल मीडिया समझदारी से इस्तेमाल करने की जरूरत है
इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको सोशल मीडिया इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। जरूरत सिर्फ इतनी है कि फोटो शेयर करते समय कुछ सीमाएं तय करें। हर तस्वीर इंटरनेट पर डालना जरूरी नहीं होता। पहले सोचें कि क्या इस फोटो को पब्लिक करना सही रहेगा और क्या भविष्य में इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। अगर किसी फोटो को सिर्फ परिवार और करीबी लोगों तक ही रखना है, तो उसे पब्लिक पोस्ट करने की बजाय प्राइवेट तरीके से शेयर करना बेहतर हो सकता है।
सबसे पहले अपनी पुरानी पोस्ट जरूर देखें
थोड़ा समय निकालकर अपने Instagram, Facebook या दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट की पुरानी पोस्ट देखें। यह जांचें कि कौन-कौन सी तस्वीरें पब्लिक हैं और उनमें आपके बच्चे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है या नहीं। अगर आपको लगे कि कुछ तस्वीरें अब पब्लिक नहीं रहनी चाहिए, तो उन्हें हटा दें या उनकी प्राइवेसी सेटिंग बदल दें। यह छोटा सा कदम भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकता है।
अपनी प्राइवेसी सेटिंग स्ट्रांग रखे
अगर आप बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हैं, तो सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट बनाएं। साथ ही फोटो में लोकेशन शेयर करने से बचें। जहां संभव हो, टैगिंग जैसी सेटिंग्स भी सीमित रखें ताकि बिना आपकी अनुमति के कोई और आपके बच्चे की तस्वीरों को आसानी से शेयर न कर सके। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके परिवार की ऑनलाइन सुरक्षा को काफी बेहतर बना सकते हैं।
परिवार के लोगों से भी खुलकर बात करें
कई बार दादा-दादी, रिश्तेदार या दोस्त भी बच्चों की तस्वीरें बिना पूछे सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इसलिए इस बारे में उनसे आराम से बात करें और उन्हें समझाएं कि आज के समय में बच्चों की तस्वीरें शेयर करने से पहले माता-पिता की अनुमति लेना जरूरी है। यह किसी पर रोक लगाने की बात नहीं है, बल्कि बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का तरीका है।
लाइक्स से ज्यादा जरूरी है बच्चे की प्राइवेसी
सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स या अच्छे कमेंट्स पाने की चाह में कई बार लोग जरूरत से ज्यादा निजी पल भी शेयर कर देते हैं। लेकिन हर प्यारी फोटो इंटरनेट पर हमेशा के लिए मौजूद रह सकती है। इसीलिए हर पोस्ट करने से पहले एक बार जरूर सोचें कि क्या यह तस्वीर वास्तव में सोशल मीडिया पर डालना जरूरी है। अगर जवाब 'नहीं' है, तो उसे सिर्फ अपने परिवार की यादों तक ही सीमित रखना बेहतर होगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


