35+ और डायबिटीज वाले ना करें इग्नोर!कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया हो सकता है हार्ट अटैक का सिग्नल

Dec 18, 2025 11:31 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Poor Heart Health Signals: हार्ट हेल्थ के खराब होने की स्थिति में शरीर में खास तरह के लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया 35 साल से अधिक और डायबिटीज पेशेंट को ये सिग्नल नहीं करने चाहिए इग्नोर।

35+ और डायबिटीज वाले ना करें इग्नोर!कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया हो सकता है हार्ट अटैक का सिग्नल

हार्ट अटैक इन दिनों मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक बन गया है। ऐसे में हार्ट हेल्थ के बारे में जागरुकता फैलाना दिन पर दिन जरूरी होता जा रहा है। लाइफस्टाइल, हेल्थकेयर और शरीर में दिखने वाले वॉर्निंग साइन को समझने की जरूरत है। काफी सारे डॉक्टर्स हार्ट अटैक और हार्ट हेल्थ से जुड़ी जानकारियों को शेयर करते रहते हैं। अगर आप 35 से ज्यादा की उम्र के हैं और डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। ये लक्षण कमजोर हार्ट हेल्थ की ओर इशारा करते हैं और हार्ट अटैक आने से पहले ये शरीर में चुपके से नजर आने लगते हैं। चीफ इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत वर्मा ने ऐसे ही कुछ लक्षणों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे किसी को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

कमजोर हार्ट हेल्थ की ओर इशारा करते हैं ये लक्षण

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखते हैं। जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि सही समय पर बॉडी चेकअप और इलाज के लिए पहुंचना चाहिए। जिन लोगों की हार्ट हेल्थ खराब होती है अक्सर उनके शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं।

  • हार्ट अटैक आने से पहले कमजोर हार्ट हेल्थ वालों को कई बार ड्राई स्किन, स्किन में खुजली की समस्या परेशान करती है।
  • जिन लोगों के हार्ट की हेल्थ कमजोर होती है उन्हें हमेशा सिर में दर्द बना रहता है।
  • काफी सारे लोगों को आंत से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। काफी सारे लोग चेस्ट में होने वाले पेन को एसिडिटी समझने की भूल करते हैं। वहीं कई बार रियल में एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है।
  • बिना किसी शारीरिक वर्कआउट या काम के पूरे शरीर में दर्द हो रहा है तो ये हार्ट हेल्थ के खराब होने की ओर इशारा है।
  • और, अगर रात को सोते वक्त नींद नहीं आती है या फिर गहरी नींद आने में दिक्कत हो रही है। तो इन सब लक्षणों को इग्नोर करने की गलती ना करें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें। दरअसल, ब्रेन, आंते और ब्लड वेसल्स अक्सर हार्ट को सिग्नल भेजते हैं कि वो ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से ये सारी समस्याएं नजर आती हैं और इन्हें नजरअंदाज करने की गलती ना करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।