Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थSave yourself from air pollution by doing this 3 things shared doctor
बढ़ते प्रदूषण में रखें अपना और अपने परिवार का ध्यान, डॉक्टर बोले ये 3 काम जरूर कर लें!

बढ़ते प्रदूषण में रखें अपना और अपने परिवार का ध्यान, डॉक्टर बोले ये 3 काम जरूर कर लें!

संक्षेप:

आने वाले दिनों में हमारे कई शहरों की हवा सेफ लिमिट से 100 गुना और खराब हो जाएगी। ये इतनी खतरनाक है कि आपकी उम्र 12 साल तक कम कर सकती है। ऐसे में अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ चीजें कर सकते हैं।

Fri, 24 Oct 2025 09:28 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली के बाद से ही हल्की सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। इस दौरान एयर पलूशन अपने चरम पर रहता है। दिल्ली जैसे कई महानगरों में तो हालात काफी गंभीर हो जाते हैं। यहां का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स चिंता में डालने वाला होता है। घर से बाहर निकलें या ना निकलें, प्रदूषण का असर आपके फेफड़ों और बाकी शरीर पर होता ही है। खासतौर से घर में बच्चे और बुजुर्ग हों, तो और भी चिंता वाली बात हो जाती है। डॉ रवि गुप्ता एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि आने वाले दिनों में हमारे कई शहरों की हवा सेफ लिमिट से 100 गुना और खराब हो जाएगी। ये इतनी खतरनाक है कि आपकी उम्र 12 साल तक कम कर सकती है। ऐसे में अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ चीजें कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर में लगाएं इंडोर प्लांट्स

घर की हवा को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाना एक बेहतरीन विकल्प है। ये बाहरी प्रदूषण का नकारात्मक प्रभाव घर के भीतर पड़ने से रोकते हैं। घर की हवा में प्रदूषण का स्तर भी कम होता है और ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है। डॉ रवि कहते हैं कि इंडोर प्लांट्स जैसे स्पाइडर प्लांट, हवा में मौजूद टॉक्सिन को कम करते हैं। एक पेड़ से ही लगभग 10 पाउंड कार्बन डाइऑक्साइड कम हो सकती है।

आजकल जरूरी हो गया है एयर प्यूरीफायर

डॉक्टर कहते हैं कि दिल्ली जैसे महानगरों में सिर्फ इंडोर प्लांट्स लगाना काफी नहीं है। इसलिए एक अच्छे एयर प्यूरीफायर में इन्वेस्ट करना आजकल जरूरी हो गया है। हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का एयर प्यूरीफायर खरीदें, जो हवा में मौजूद छोटे कणों को भी खत्म कर सके। इसे उस कमरे में जरूर लगाएं, जहां आप और आपका परिवार ज्यादा समय बिताते हों। हालांकि अगर पॉसिबल है, तो हर कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाना अच्छा ऑप्शन है।

बाहर की जहरीली हवा अंदर ना आने दें

जैसे-जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, कोशिश करें कि बाहर की हवा घर के भीतर कम से कम ही आ पाए। डॉ रवि कहते हैं कि जितना हो सके, घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद ही रखें। कोशिश करें कि बाहर की जहरीली हवा, घर के भीतर कम से कम ही आ पाए। इस तरह आप अपने और अपने परिवार को बढ़ते प्रदूषण में सुरक्षित रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:दिवाली के बाद से फरवरी तक बनाकर पीएं ये काढ़ा, फेफड़ों के लिए है वरदान!
ये भी पढ़ें:प्रदूषण से आंखों में हो रही दिक्कत, आई केयर का ये तरीका जान लें
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।