जोड़ों के दर्द से लेकर चमकती त्वचा तक, तिलकुट खाने के ये 5 फायदे कर देंगे हैरान!
Benefits Of Eating Tilkut In Winters : तिलकुट का महत्व सिर्फ प्रसाद तक ही सीमित नहीं है सर्दियों में इसका सेवन सेहत को भी कई गजब के फायदे देता है। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होने की वजह से यह शरीर को गर्म रखने के साथ सर्दी से भी बचाव करता है।

Sakat Chauth 2026 :आज देशभर में सकट चौथ 2026 का पर्व मनाया जा रहा है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ और तिलवा चौथ भी कहा जाता है। यह निर्जला व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। जिसमें भगवान गणेश को प्रसाद के तौर पर तिलकुट और तिल के लड्डू का भोग बनाकर चढ़ाया जाता है। तिलकुट का महत्व सिर्फ प्रसाद तक ही सीमित नहीं है सर्दियों में इसका सेवन सेहत को भी कई गजब के फायदे देता है। तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होने की वजह से यह शरीर को गर्म रखने के साथ सर्दी से भी बचाव करता है।
तिल-गुड़ में मौजूद पोषक तत्व
तिल में हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन्स के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। जबकि गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, विटामिन-ए, बी, ई और सी जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं।
सर्दियों में तिलकुट खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
1. शरीर में बनाए रखें गर्माहट
तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स और गुड़ की ऊर्जा शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सर्दियों के मौसम में ठंड का अहसास कम होता है। इनका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने और सर्दी से बचाव करने में मदद मिलती है।
2. हड्डियों की मजबूती
तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। सर्दियों में लोगों को अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में तिलकुट का सेवन हड्डियों को मजबूती देने के साथ लुब्रिकेशन भी बनाए रखता है।
3. इम्यूनिटी बूस्टर
सर्दियों में सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन तिलकुट में मौजूद जिंक, आयरन,विटामिन-B कॉम्प्लेक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करते हैं।
4. खून की कमी (Anemia) को करे दूर
गुड़ और तिल दोनों में आयरन की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। नियमित रूप से तिलकुट खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में थकान या कमजोरी महसूस नहीं होती है।
5. चमकती त्वचा और मजबूत बाल
ठंड में हवा रूखी होने से त्वचा फटने लगती है। ऐसे में तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स, ओमेगा-6 फैटी एसिड्स त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करके बालों का झड़ना रोककर उनमें प्राकृतिक चमक लाने का काम करते हैं।
सलाह- तिलकुट की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में (दिन में 1-2 लड्डू या 2-3 चम्मच) ही करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



