काम की बात: गर्मियों में बढ़ रहे आई एलर्जी के मामले, इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों में तेज धूप, धूल और गर्म हवा की वजह से आंखों में एलर्जी और संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। जानिए कौन-से लक्षण गंभीर हो सकते हैं और आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय।

गर्मियों में बढ़ रहे आई एलर्जी के मामले, इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर

गर्मियों का मौसम आंखों के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप, गर्म हवा, धूल-मिट्टी और बढ़ता प्रदूषण आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह है कि इस मौसम में आई एलर्जी, ड्राई आई, आंखों में जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। कई लोग आंखों में खुजली, पानी आना या हल्की जलन को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार रहने वाले ये लक्षण किसी संक्रमण या गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकते हैं।

डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसल्टेंट, ऑप्थेल्मोलॉजी (श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली) के अनुसार, गर्मियों में UV किरणें और डिहाइड्रेशन आंखों की सुरक्षा परत को प्रभावित करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में आंखों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है ताकि एलर्जी और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

गर्मियों में होने वाली आम आई प्रॉब्लम्स

  1. ड्राई आई सिंड्रोम: गर्मी और तेज हवा के कारण आंखों की नमी कम होने लगती है। इससे आंखों में सूखापन और जलन महसूस हो सकती है।
  2. आई एलर्जी: धूल, प्रदूषण और पोलन के संपर्क में आने से आंखों में खुजली, लालपन और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. आई स्ट्रेन: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थका सकता है। इससे सिरदर्द और आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है।
  4. कंजंक्टिवाइटिस: गर्मियों में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसमें आंखें लाल हो जाती हैं और चिपचिपा डिस्चार्ज भी हो सकता है।

इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर

  • आंखों में लगातार दर्द या तेज जलन
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में सूजन
  • चिपचिपा डिस्चार्ज
  • अचानक धुंधला दिखाई देना
  • रोशनी से चुभन (फोटोफोबिया) महसूस होना

आंखों की एलर्जी और संक्रमण के मुख्य कारण

  1. धूल और प्रदूषण: धूल-मिट्टी आंखों को इरिटेट करती है और एलर्जिक रिएक्शन बढ़ा सकती है।
  2. UV किरणें: तेज धूप और UV rays आंखों की सुरक्षा परत को कमजोर कर सकती हैं।
  3. गंदे हाथों से आंख छूना: बार-बार आंखों को छूने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
  4. दूषित पानी: स्विमिंग पूल का क्लोरीन या गंदा पानी आंखों में जलन और इन्फेक्शन पैदा कर सकता है।

गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

  • धूप में निकलते समय सनग्लासेस पहनें
  • आंखों को बार-बार ना रगड़ें
  • चेहरा और आंखों को साफ रखें
  • ठंडे पानी से आंखें धोते रहें
  • गंदे हाथों से आंखों को ना छुएं
  • धूल और प्रदूषण से बचें
  • स्क्रीन टाइम कम करें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • डॉक्टर की सलाह से हाइड्रेटिंग आई ड्रॉप्स इस्तेमाल करें

डाइट में शामिल करें ये चीजें

गर्मी में हाई-वॉटर कंटेंट फूड्स आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खीरा, ककड़ी, संतरा, तरबूज, आदि- ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

नोट: गर्मियों में आंखों की एलर्जी और संक्रमण की समस्या आम हो सकती है, लेकिन सही देखभाल और सावधानियों से इससे बचा जा सकता है। अगर आंखों में लगातार जलन, दर्द या धुंधलापन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।