
तेज दर्द के साथ सीने की तरफ बढ़ती है गैस? ये 1 नुस्खा तुरंत देगा आपको राहत
संक्षेप: कई लोगों के पेट में उल्टी गैस बनती है, जिसमें गैस ऊपर की ओर खासतौर से सीने की तरफ बढ़ती है। ऐसे में सीने में काफी तेज दर्द बनता है। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनती है, तो आपको एक आयुर्वेदिक नुस्खा अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
पेट में गैस बनना बहुत ही कॉमन है। लेकिन कई बार इसका दर्द इतना भयंकर उठता है कि ये बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं लगता। कई लोगों के पेट में उल्टी गैस बनती है, जिसमें गैस ऊपर की ओर खासतौर से सीने की तरफ बढ़ती है। ऐसे में सीने में काफी तेज दर्द बनता है, जो हार्ट अटैक जैसा लगता है। वहीं पेट फूल जाता है, घबराहट होने लगती है और कई बार तेज सिरदर्द भी होने लगता है। ये दर्द काफी असहनीय हो जाता है और जल्दी ठीक नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति बनती है, तो आपको एक आयुर्वेदिक नुस्खा अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसे शेयर किया है, आइए जानते हैं।

उल्टी गैस बने तो करें ये काम
न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता कहती हैं कि आजकल कई लोगों को उल्टी गैस की शिकायत होने लगी है। चूंकि इसमें सीना में तेज दर्द उठता है, इसलिए कई बार लोग काफी घबरा जाते हैं। हालांकि अगर आपको गैस का तेज दर्द उठ रहा है, तो आपको शांत हो जाना चाहिए। ज्यादा तनाव और एंग्जाइटी से गैस और भी भयंकर बन सकती है। इसके साथ ही एक आयुर्वेदिक नुस्खा भी है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
ये आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर ट्राई करें
अगर आपको उल्टी गैस बनने की शिकायत है, तो ये सिंपल आयुर्वेदिक नुस्खा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास पानी लें। अब इसमें 1/4 चम्मच हींग, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काला नमक और 1/4 चम्मच सौंठ पाउडर लें। इन सभी चीजों को उबलने दें और तब तक उबालें, जब तक ये पानी आधा गिलास ना हो जाए। अब इसे छानकर गर्म-गर्म ही पी जाएं।
इन बातों का ध्यान रखें
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये आयुर्वेदिक रेमेडी आपको तुरंत गैस से राहत देती है लेकिन कम से कम एक महीना इसे जरूर ट्राई करें। रोज खाने से पहले आप इसे ले सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि खाने के बाद कम से कम 100 कदम वॉक जरूर करें। कुछ दिन तक अगर रोजाना आप ऐसा करते हैं, तो आपकी समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




