क्या आप भी रात में यूं ही रखे छोड़ देती हैं जूठे-गंदे बर्तन? होने वाले नुकसान सुन रह जाएंगी दंग Reasons why you should not Keep Dirty Utensils overnight know the side effects, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थReasons why you should not Keep Dirty Utensils overnight know the side effects

क्या आप भी रात में यूं ही रखे छोड़ देती हैं जूठे-गंदे बर्तन? होने वाले नुकसान सुन रह जाएंगी दंग

अगर आप भी रात को डिनर के बाद बर्तनों को बिना धोए यूं ही सिंक में छोड़ देती हैं, तो आपको इसके नुकसान जरूर जान लेने चाहिए। यहां हम धार्मिक नहीं बल्कि सेहत से जुड़े नुकसानों की बात कर रहे हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 Dec 2024 09:24 AM
share Share
Follow Us on
क्या आप भी रात में यूं ही रखे छोड़ देती हैं जूठे-गंदे बर्तन? होने वाले नुकसान सुन रह जाएंगी दंग

लगभग हर घर में दादी और नानी की यही सलाह होती है कि रात में हमेशा बर्तन धो कर ही सोना चाहिए। इसके पीछे आमतौर पर उनका तर्क होता है कि रात में गंदे बर्तन छोड़ कर सोने से घर की लक्ष्मी चली जाती है। ऐसे घर में कोई ना कोई आर्थिक संकट बना ही रहता है और कभी बरकत नहीं होती। ज्योतिष और कई अन्य ग्रंथों में भी यही बात लिखी हुई है। हालांकि रात को बर्तन धो कर सोने वाली सलाह आपको महज धार्मिक कारणों से ही मानने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे आपकी सेहत से जुड़े कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं जो आपको कन्विंस कर देंगे कि क्यों आपको रात में गंदे बर्तन सिंक में डाल कर नहीं सोना चाहिए।

रात भर जूठे बर्तन छोड़ कर सोना क्यों है गलत?

रात के खाने के बाद सिंक में गंदे बर्तन यूं ही छोड़ देती हैं, तो इसका नुकसान आपकी और आपके पूरे परिवार की सेहत को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल लंबे समय तक बर्तनों को ना धोने की वजह से उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ये गंदगी ई कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने के लिए बिल्कुल सही माहौल तैयार करती है। कई बार ये हानिकारक बैक्टीरिया गंदे बर्तनों से किचन के बाकी हिस्सों में भी फैल सकते हैं और उन्हें दूषित कर सकते हैं।

सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

गंदगी में पनपने वाले ये बैक्टीरिया आपकी सेहत को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये सीधा इम्यूनिटी पर असर डालते हैं और उसे वीक बनाने का काम करते हैं। इसकी वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इसके अलावा बैक्टीरिया की वजह से कई बार उल्टी, डायरिया और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। गंभीर मामलों में टायफॉइड, जॉन्डिस और किडनी से जुड़ी हुई बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।

जानें कितनी देर में धो लेने चाहिए गंदे बर्तन?

सबसे बेहतर ऑप्शन तो यही है कि आप खाना खाने के फौरन बाद ही बर्तनों को अच्छे से धो कर रख दें। हालांकि हर बार ऐसा करना जरा मुश्किल है। ऐसे में आप बर्तनों को दो से तीन घंटे के बाद भी वॉश कर सकती हैं। हालांकि इस दौरान भी इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बर्तन पर किसी तरह की जूठन ना लगी हुई हो। उन्हें पानी से धोने के बाद ही सिंक में स्टोर करें। इसके अलावा रसोई में कुछ ऐसे बर्तन भी होते हैं, जिनका इस्तेमाल हम काफी दिनों बाद करते हैं। ऐसे बर्तनों को भी यूज करने से पहले धोना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।