पंपकिन से लेकर अलसी के बीज जैसे 6 सीड्स को खाने का सही तरीका जान लें, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हेल्दी रहने और शरीर को सही पोषण देने के लिए कई तरह के बीजों को खाया जाता है, जैसे पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स लेकिन इन सबको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया 5 तरह के सीड्स को खाने का सही तरीका।

correct way to eat seeds
पंपकिन से लेकर अलसी जैसे 6 तरह के सीड्स को खाने का सही तरीका

पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज जैसे कई सारे बीजों को न्यूट्रिशन के लिए लोग कंज्यूम करते हैं। अलसी, तिल जैसे बीज तो दादी-नानी के समय से खाए जा रहे वहीं अब पंपकिन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, चिया सीड्स को लोग मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा 3 जैसे न्यूट्रिशन के अच्छे सोर्स होते हैं। लेकिन इनका पूरा पोषण शरीर को तभी मिलेगा जब आप इन सबको सही तरीके से खाएंगे। चिया सीड्स को भिगोकर खाना है ये बात तो काफी सारे लोग जानते हैं लेकिन इसके साथ जितने भी बीज होते हैं उन्हें खाने का सही तरीका न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने शेयर किया है। जिसके बारे में हर किसी को जरूर पता होना चाहिए, तो चलिए जानें हेल्थ के लिए फायदेमंद इन बीजों को खाने का क्या है सही तरीका....

पंपकिन सीड्स खाने का सही तरीका

पंपकिन सीड्स न्यूट्रिशन का पावर हाउस है और इसमे प्रोटीन से लेकर ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर होता है। वहीं मैग्नीशियम,जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं। लेकिन इन सारे तत्वों का फायदा तभी मिलेगा जब आप कद्दू के बीजों को सही तरीके से खाएंगे। पंपकिन सीड्स को हमेशा हल्का सा रोस्ट करके यानि भूनकर खाना चाहिए, तभी इसके न्यूट्रिशन मिलते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज को खाने का दादी-नानी का तरीका लड्डू के रूप में था। वो बिल्कुल सही था न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अलसी के बीजों के पूरे फायदे चाहिए तो हमेशा उसे पीसकर खाएं।

चिया सीड्स

वहीं चिया सीड्स को अगर वेट लॉस में फाइबर के लिए खाते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि कम से कम 3-4 घंटे भिगो दें उसके बाद ही खाएं। चिया सीड्स को भिगोकर खाना ही सही तरीका है।

तिल को कैसे खाना है सही

तिल में कैल्शियम की मात्रा खूब होती है और हड्डियों की मजबूती के लिए महिलाओं को तिल जरूर खाना चाहिए। तिल को जब भी खाना हो तो इसे तड़का लगाकर खाना अच्छा होता है। तभी इसके हेल्दी फैट्स और न्यूट्रिशन बॉडी को मिलते हैं।

अलीव सीड्स या हलीम के बीज

हलीम के बीज में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उनके लिए ये बीज अमृत की तरह है। लेकिन इसके पूरे फायदे तभी मिलेंगे जब इसे सही तरीके से खाया जाएगा। हलीम के बीजों को हमेशा रातभर पानी में भिगोकर सुबह के समय खाना चाहिए।

सनफ्लावर सीड्स

वहीं सनफ्लावर सीड्स जिसमे विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। अगर एक कप यानि 45 ग्राम के करीब सनफ्लावर सीड्स खाया जाए तो इससे रोजमर्रा की जरूरत से ज्यादा विटामिन ई मिलता है और विटामिन ई स्किन-बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। सनफ्लावर के इतने सारे फायदों के लिए खाना है आराम से कच्चा खा सकते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थपंपकिन से लेकर अलसी जैसे सीड्स को खाने का सही तरीका जान लें