
पल्मोनोलॉजिस्ट ने शेयर किया कैसे 2 क्लीनर मिलाकर टॉयलेट क्लीनिंग बन गई महिला के जान की आफत
Pulmonologist Warns How mixing 2 toilet cleaner toxic for you: फेफड़ों के डॉक्टर ने ओपीडी में आई एक इमरजेंसी के बारे में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। और, बताया कि कैसे 2 टॉयलेट क्लीनर को मिक्स करने की वजह से महिला को इमरजेंसी में अस्पताल लाना पड़ा। साथ ही टॉयलेट क्लीनर यूज करने का तरीका भी शेयर किया है
घर-बाथरूम की साफ-सफाई करना तो बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इसका असर सीधा आपकी हेल्थ पर पड़ता है। गंदे टॉयलेट में जर्म्स और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। लेकिन गंदे टॉयलेट की साफ-सफाई भी आपके लिए जानलेवा हो सकती है। जी हां, फेफड़ों के डॉक्टर ने ओपीडी में आए पेशेंट की स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कैसे टॉयलेट की क्लीनिंग एक महिला के लिए खतरनाक साबित हो गई। दरअसल, महिला ने दो टॉयलेट क्लीनर को मिलाकर सफाई की, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। पल्मोनोलॉजिस्ट ने स्टोरी को शेयर करने के साथ ही टॉयलेट क्लीनर से क्लीनिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को भी शेयर किया है।
दो टॉयलेट क्लीनर को मिलाकर सफाई बन सकती है जानलेवा
यशोदा मेडिसिटी में फेफड़ों के डॉक्टर अंकित भाटिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि कैसे दो अलग तरह के टॉयलेट क्लीनर एक बाथरूम क्लीनर और दूसरा टॉयलेट की सीट साफ करने वाले क्लीनर को मिलाकर इस्तेमाल करने से महिला बेहोश हो गई। दरअसल, जैसे ही उसने दोनों क्लीनर को मिलाया तो एक जहरीला धुआं बना जिससे पूरा बाथरूम भर गया और इसमे सांस लेने से महिला फौरन बेहोश हो गई। दरअसल, टॉयलेट क्लीनर को मिलाने से क्लोरीन गैस बनने लगती है। जो रिएक्टिव एयरवेज डिसफंक्शन सिंड्रोम को ट्रिगर करती है। इसमे सांस की नली में इरिटेशन होती है और सांस की नलियों में ऐंठन होने लगती है। जिसकी वजह से इंसान को सांस लेने में तकलीफ होती है और बेहोशी आ जाती है और सही समय पर इलाज ना मिलना मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए जब भी बाथरूम या टॉयलेट की सफाई करनी हो तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
पल्मोनोलॉजिस्ट ने शेयर की ये 3 सावधानियां
- कभी भी किसी टॉयलेट क्लीनर जैसे हार्पिक को किसी दूसरे ब्लीच, एसिड या क्लीनर के साथ मिक्स ना करें। दो चीजों को मिलाने से ये खतरनाक गैस प्रोड्यूस कर सकती हैं। जैसे क्लोरीन गैस जिसकी वजह से दम घुंटने और सांस नली में ऐंठन की वजह से सांस ना ले पाने का डर रहता है।
-हमेशा ध्यान रखे कि साफ-सफाई में हमेशा एक ही प्रोडक्ट को एक बार में यूज करें। ऐसा करना आपकी सेहत केलिए सेफ है।
-जब भी बाथरूम में क्लीनिंग करनी हो तो वहां पर वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखें। खिड़की या रोशनदान खोल दें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो एक्जास्ट फैन जरूर चलाकर रखें। जिससे बाथरूम में बनने वाली जहरीरली गैस को बाहर निकलने का मौका मिल सके। दो क्लीनर को मिलाकर सफाई करने से लंग्स को पूरी तरह से नुकसान हो सकता है। जो जानलेवा भी हो सकता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




