
वेट लॉस में मदद करेगा एक्ट्रेस मोना सिंह का ये होममेड प्रोटीन पाउडर, इन चीजों को मिलाकर बनाएं
Homemade Protein Powder Ingredients: वेट लॉस करना है और डाइट में प्रोटीन पाउडर ऐड करना चाहते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले आर्टीफिशयल स्वीटनर और फ्लेवर को नहीं पीना चाहते। तो एक्ट्रेस मोना सिंह के बताए इस होममेड प्रोटीन पाउडर की रेसिपी नोट कर लें।
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन है। ये बॉडी में मसल्स को बिल्डअप करने में मदद करते हैं और एनर्जी देते हैं। वेट लॉस करना है या फिर वेट गेन करना है। दोनों के लिए प्रोटीन इनटेक जरूरी होता है। प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप क्लीन डाइट फॉलो करना चाहते हैं। प्रिजरवेटिव, ऐडेटिव फ्लेवर से दूर केमिकल फ्री प्रोटीन लेना चाहते हैं तो घर में बने प्रोटीन पाउडर को पी सकते हैं। एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपना प्रोटीन पाउडर भारती सिंह के पॉडकास्ट में शेयर किया। जिसका इस्तेमाल वो अपने वेट लॉस के लिए करती हैं। साथ ही वो उनके जरूरी न्यूट्रिशन की कमी को भी पूरा कर देता है। तो अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इस प्रोटीन पाउडर की रेसिपी को जरूर नोट कर लें।
होममेड प्रोटीन पाउडर बनाने की सामग्री
मोना सिंह ने पॉडकास्ट में शेयर किया कि वो घर मे बने प्रोटीन पाउडर को ही पीती है। इसे बनाने के लिए वो ड्राई नट्स बादाम,काजू, अखरोट, अलसी, पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स, भुना काला चना, मखाना, छुहारे, इलायची पाउडर और केसर के धागों को मिलाकर ग्राइंड कर लेती हैं। इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लेती हैं। फिर इस पाउडर को वो कोकोनट मिल्क या पानी के साथ लेती हैं। इस प्रोटीन मिल्क को पीने से मसल्स बिल्ड होने में मदद मिलती है और साथ ही काफी देर तक पेट भरे रहने का एहसास होता है।
प्रोटीन पाउडर पीते समय रखें इन बातों का ध्यान
प्रोटीन पाउडर को वेट लॉस के लिए पी रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- प्रोटीन पाउडर को एक सप्लीमेंट के तौर पर लेना है। इसे खाने का सब्सिट्यूट ना बनाएं।
- डाइट में हेल्दी पाउडर ऐड कर रहे हैं तो भी अपने कैलोरी काउंट को जरूर मेंटेन रखें। नहीं तो ये हेल्दी प्रोटीन पाउडर वजन बढ़ाने का काम भी कर सकता है।
- जब भी प्रोटीन पाउडर चुनें तो सही इंग्रीडिएंट्स का चुनाव करें। ऐसे प्रोटीन पाउडर जिसमे आर्टीफिशयल स्वीटनर, फ्लेवर, फिलर्स और प्रिजरवेटिव ना हो।
- अगर आपको किसी भी तरह की किडनी प्रॉब्लम, मेटाबॉलिक डिसीज की समस्या है तो प्रोटीन पाउडर को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




