Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थpremanand ji maharaj tells how to sharpen your memory yaddasht badhane ke liye kya karen
याद नहीं रहती चीजें या बातें, प्रेमानंद महाराज ने बताया क्या करना चाहिए

याद नहीं रहती चीजें या बातें, प्रेमानंद महाराज ने बताया क्या करना चाहिए

संक्षेप: आजकल की लाइफस्टाइल के कारण युवाओं की याददाश्त कमजोर होती जा रही है। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि दिमाग को तेज करने के लिए क्या करना चाहिए।

Wed, 15 Oct 2025 05:04 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। देशभर में उनके प्रशंसकों की कमी नहीं हैं, लेकिन इन दिनों भक्त उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और वह हाल ही में एडमिट हुए थे। ऐसे में लोग काफी दुखी थे। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी की कई वीडियो वायरल हो रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक वीडियो में वह याददाश्त तेज करने के लिए क्या करना चाहिए बता रहे हैं। आजकल के गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण सभी को भूलने की आदत हो चुकी है। बातें हो या जरूरी चीजें लोग भूल जाते हैं। चलिए आपको प्रेमानंद महाराज की याददाश्त बढ़ाने का उपाय बताते हैं।

ब्रह्मचर्य

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि याददाश्त को दुरुस्त करने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करें। इसका अर्थ है कि अपने दिमाग को थोड़ा धार्मिक और भगवान की ओर लगाएं। इससे आपको जरूरी चीजें याद रहेंगी।

सही खान-पान

महाराज के अनुसार, आजकल लोग बर्गर-पिज्जा जैसी चीजें खाते हैं। ये सभी चीजें शरीर और दिमाग के लिए खराब है। अपनी डायट में हरी सब्जियां, फल, मेवे, बीज, दूध, दही, पनीर शामिल करें।

मन शांत रखें

आजकल के युवा भविष्य की चिंता में परेशान रहते हैं और ऐसे में उनका मन शांत नहीं रहता। वर्तमान और भविष्य आपके हाथ में कुछ नहीं है। ऐसे में आप खुद के मन और दिमाग को शांत रखें और चिंता न करें।

योगा

रोजाना योगा करने से भी मन शांत और दिमाग तेज होता है। इससे भी याददाश्त बढ़ती है। आप ध्यान लगाएं या सुबह उठकर मन एकाग्र करने वाले योग करें।

ये भी पढ़ें:दिल के दुश्मन: खाने की आदतें जो बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण

नींद जरूरी

देर रात काम करके या फोन चलाने से भी याददाश्त कमजोर हो जाती है। आप अपनी नींद पूरी करें, इससे मूड बेहतर होता है। नींद पूरी होने से दिमाग बेहतर ढंग से काम करता है और इससे आपकी मेमोरी तेज हो जाएगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।