प्रेग्नेंसी में अचार देखकर मन मचलता है? डॉक्टर वैदेही ने बताया खाना सही है या नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Pickles during Pregnancy: प्रेग्नेंसी में अचार खाने को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। लेकिन क्या खट्टा अचार सच में नुकसान पहुंचा सकता है? स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैदेही मराठे ने इस बारे में जरूरी जानकारी साझा की है।

प्रेग्नेंसी में अचार देखकर मन मचलता है? डॉक्टर वैदेही ने बताया खाना सही है या नहीं

थाली में दाल, सब्जी और रोटी रखी हो, लेकिन साथ में अचार ना हो तो कई लोगों को खाना अधूरा लगता है। प्रेग्नेंसी में तो यह चाहत और भी बढ़ जाती है। कई महिलाएं अचानक आम, नींबू या मिर्च के अचार की तरफ खिंची चली जाती हैं। लेकिन जैसे ही अचार की बात आती है, घर के बड़े तुरंत चेतावनी देने लगते हैं- 'अचार मत खाना, नुकसान हो जाएगा!'

ऐसे में होने वाली मां के मन में सवाल उठना बिल्कुल स्वाभाविक है कि क्या सच में प्रेग्नेंसी में अचार खाना गलत है? या यह भी उन सलाहों में से एक है जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं? स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैदेही मराठे ने इस आम सवाल का आसान और साफ जवाब दिया है।

  • प्रेग्नेंसी में अचार खाने की इतनी इच्छा क्यों होती है?

कई गर्भवती महिलाओं को अचानक खट्टा, मसालेदार या चटपटा खाने का मन करने लगता है। यह स्वाद और शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से होता है। इसलिए अगर आपका मन बार-बार अचार खाने का करता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

  • क्या अचार का खट्टापन शिशु को नुकसान पहुंचाता है?

यह शायद सबसे बड़ा सवाल है। डॉ. वैदेही मराठे के अनुसार, संतुलित मात्रा में अचार खाना सेफ हो सकता है। आम, नींबू या इमली जैसे खट्टे स्वाद वाले अचार से शिशु को नुकसान पहुंचता है या मिसकैरेज का खतरा बढ़ता है, ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो खट्टे स्वाद से डरने की जरूरत नहीं, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • अचार खाने के लिए क्यों मना किया जाता है?

अचार की सबसे बड़ी चुनौती उसमें ज्यादा नमक होना है। जरूरत से ज्यादा नमक शरीर में पानी रोक सकता है और कुछ महिलाओं में सूजन बढ़ा सकता है। खासकर अगर किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो अचार सीमित मात्रा में खाना ही बेहतर है।

  • तीखा अचार और सीने की जलन!

प्रेग्नेंसी में पहले से ही कई महिलाओं को सीने में जलन या खट्टी डकार की शिकायत रहती है। ऐसे में बहुत ज्यादा मसालेदार अचार इस परेशानी को और बढ़ा सकता है।

  • घर का अचार या बाजार वाला- किसे चुनें?

अगर अचार साफ-सफाई से बनाया और रखा गया है, तो दोनों विकल्प ठीक हो सकते हैं। लेकिन किसी भी अचार में फफूंदी, बदबू या रंग बदलने जैसे संकेत दिखें, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

  • तो क्या प्रेग्नेंसी में अचार खा सकते हैं?

डॉ. वैदेही मराठे का जवाब है- हां, लेकिन संतुलन के साथ। यानी प्रेग्नेंसी में अचार पर पूरी तरह रोक नहीं है, बस स्वाद और समझदारी दोनों साथ चलनी चाहिए।

नोट: प्रेग्नेंसी में हर खट्टी चीज दुश्मन नहीं होती और हर सलाह सच नहीं होती। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।