पनीर या चना: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कौन सा फूड है बेस्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेजिटेरियन हैं और अंडा-मीट से दूरी बनाकररखते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए वेजिटेरियन की कुछ हाई प्रोटीन डाइट को जानना जरूरी है। आमतौर पर लोग पनीर और सफेद चने को लेकर दुविधा में रहते हैं। तो जानें पनीर और सफेद चने में से किसमे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है और खाने के लिए बेहतर?

paneer ya chana
पनीर या चना में क्या खाएं

वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन के सोर्स तो कई सारे हैं। लेकिन इन सोर्स में प्रोटीन की मात्रा कम और कैलोरी की मात्रा ज्यादा रहती है। ऐसे में काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर शरीर के प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए कौन से फूड्स को खाने में शामिल करें। प्रोटीन का बेस्ट सोर्स पनीर को माना जाता है। लेकिन प्लांट बेस्ड प्रोटीन में लोग सफेद चने को खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर पनीर या सफेद चना में से क्या खाएं जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर सके और साथ ही जरूरी न्यूट्रिशन भी दे। तो चलिए जानें सफेद चने और पनीर में से कौन सा फूड प्रोटीन के लिए बेस्ट है।

पनीर और सफेद चने में कितना प्रोटीन होता है?

पनीर में प्रोटीन की मात्रा सफेद चने की तुलना में ज्यादा होती है।

100 ग्राम पनीर में 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं,

100 ग्राम सफेद चने में मात्र 9 ग्राम प्रोटीन ही होता है।

पनीर और सफेद चने के न्यूट्रिशन की तुलना

100 ग्राम पनीर में न्यूट्रिशन

प्रोटीन- 21 ग्राम

कैलोरी- 265 ग्राम

फैट- 20 ग्राम

कार्ब्स- 1.2 ग्राम

कैल्शियम

हेल्दी फैट्स और साथ में विटामिन बी 12

सफेद चने में न्यूट्रिशन

प्रोटीन- 9 ग्राम

कैलोरी- 164

कार्ब्स- 27 ग्राम

फाइबर- 8 ग्राम

इसके साथ ही आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है।

पनीर और सफेद चने के न्यूट्रिशन देखने के साथ ही लोगों को अपनी जरूरत और शरीर की क्षमता के हिसाब से दोनों को चुनना चाहिए। भले ही पनीर में प्रोटीन ज्यादा और चने में फािब

पनीर या सफेद चने में से क्या खाएं?

इस सवाल का जवाब थोड़ा ट्रिकी है क्योंकि लोगों को अपने शरीर की जरूरत और क्षमता देखकर ही दोनों में से किसी एक को चुनना चाहिए।

किसे पनीर खाना चाहिए

जिन लोगों को मसल गेन करना है, हाई प्रोटीन खाना लेना है और कार्ब्स कम लेना है उनके लिए पनीर बेस्ट है।

सफेद चना किसके लिए अच्छा होगा

वहीं सफेद चना फाइबर रिच फूड है, जिससे फैट कम रहता है। साथ ही चना हार्ट हेल्थ और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है। तो अगर आप मसल्स गेन नहीं कर रहें केवल प्रोटीन इनटेक पूरी करना है, उनके लिए पनीर से ज्यादा बेहतर सफेद चना है।

तो अगली बार जब प्रोटीन सोर्स लेने की सोच रहे हैं तो पनीर और सफेद चने में से एक को अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थपनीर या चना: प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कौन सा फूड है बेस्ट?