Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थpaediatrician explains how to stop screen time for kids or toddlers simple tips for parents
मोबाइल की लत से बच्चा हो चुका है गुस्सैल-चिड़चिड़ा? डॉक्टर ने पैरेंट्स को बताएं स्क्रीन टाइम बंद करने के 4 तरीके

मोबाइल की लत से बच्चा हो चुका है गुस्सैल-चिड़चिड़ा? डॉक्टर ने पैरेंट्स को बताएं स्क्रीन टाइम बंद करने के 4 तरीके

संक्षेप:

आजकल हर बच्चे को फोन देखने की आदत लगी हुई है। पैरेंट्स बच्चों की फोन की लत से परेशान हो चुके हैं। फोन देखने तक बच्चा शांत रहता है लेकिन जैसे ही फोन छुड़ाया जाता है, तो वो गुस्सैल हो जाता है। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने लिए पीडियाट्रिशियन ने पैरेंट्स को कुछ तरीके बताए हैं।

Jan 04, 2026 09:21 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल हर पैरेंट्स बच्चों के लंबे समय तक फोन देखने से परेशान हैं। खुद के काम खत्म करने के लिए बच्चों को बिजी रखने के लिए पैरेंट्स फोन देना शुरू करते हैं और फिर बच्चे को धीरे-धीरे इसकी लत लग जाती है। आलम ये हो जाता है कि बच्चा बिना मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाता और फोन बंद करने पर चिड़चिड़ापन और गुस्सा दिखाने लगता है। बच्चे के इस बिहेवियर से हर पैरेंट्स परेशान हो चुके हैं। सिर्फ यही नहीं डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों की मोबाइल की लत उनके ब्रेन डेवलपमेंट और वोकल स्किल्स को नुकसान पहुंचा रही है। पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अनुराधा ने इस प्रॉब्लम पर बात करते हुए वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे से आप फोन की लत कैसे छुड़ा सकते हैं। चलिए आपको भी कुछ तरीके बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
how to stop screen time for kids

लत छुड़ाने के तरीके

1- इंडोर प्ले- छोटे बच्चों को हर चीज जानने की इच्छा रहती है। ऐसे में आप कुछ इंडोर गेम्स जैसे कलर, किचन पॉट्स, क्ले, आटा उन्हें खेलने के लिए दे सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉक्स वाले गेम या फिर पजल भी आपकी हेल्प कर सकते हैं।

2- आउटडोर प्ले- बच्चों को आप घर पर रखने के बजाय बाहर खेलने के लिए भेजें। अगर जगह सेफ न हो तो खुद साथ जाएं। पार्क में झूला या फिर बॉल से खेलने दें। इससे उन्हें अच्छा लगेगा और फोन की लत कम होगी।

3- टॉकिंग एक्टिविटीज- बच्चा अगर 2 साल का हो चुका है, उससे बात करें। जैसे पूरा दिन क्या हुआ और हर चीज को उसके नाम से पूछें। टॉकिंग एक्टिविटीज को आप बेडटाइम या फिर मील टाइम पर करें। इससे बच्चा आप से हर चीज शेयर भी करने लगेगा। बच्चे के साथ किताब पढ़ें या फिर उसे कहानी सुनाएं, इससे बच्चा बोलना भी जल्दी सिखेगा और उसे नए शब्द मिलेंगे।

4- वर्किंग मोड- बच्चे को घर के कामों में शामिल करें। जैसे कोई सामान उसे इधर-ऊधर रखने के लिए दें या फिर किसी डिब्बे में कोई सामान भरने को दें। इस तरीके में आपका काम थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन बच्चा फोन से दूर रहेगा।

kids playing

मोबाइल देखने से होने वाले नुकसान

- अगर बच्चा ज्यादा मोबाइल देखता है, तो उसे नींद कम आती है। सोने में दिक्कत होती है और दिमाग अशांत रहता है।

- बच्चे को फोन की लत लग गई है, तो उसे काफी गुस्सा आएगा। फोन वाली दुनिया काफी तेज होती है और असल में हम काफी शांत रहते हैं। इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है।

- बच्चे की आंखों पर भी बुरा असर होता है। मोबाइल की ब्लू लाइट आंखों की रोशनी को कम कर सकती है।

कैसे छुड़ाएं

बच्चा एकदम से मोबाइल बिल्कुल नहीं छोड़ेगा। इसके लिए आपको पहले थोड़ा टाइम कम करना होगा और फिर धीरे-धीरे पूरा बंद कर सकती है। लेकिन इसके लिए आपको भी बच्चे के साथ लगना पड़ेगा और घर पर भी ये निर्देश देना होगा कि बच्चे को कोई मोबाइल नहीं दिखाएगा। इससे बच्चा मोबाइल देखना छोड़ देगा।

ये भी पढ़ें:घर का खाना भी बिगाड़ सकता है पाचन, न्यूट्रिशनिस्ट निकिता ने दी चेतावनी

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।