पैकेट वाली दही या घर की जमी हुई, कौन है ज्यादा फायदेमंद? डॉ सलीम ने बताया अंतर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर की जमी हुई दही और पैकेट वाली दही दोनों देखने में बिल्कुल सेम लगती हैं। लेकिन इनमें बहुत अंतर होता है। अगर आप भी रोज पैकेट वाली दही खाते हैं, तो एक बार डॉ सलीम की बताई ये जरूरी बातें आपको जरूर जाननी चाहिए।

Packaged Curd vs Homemade Curd
पैकेट वाली दही या घर की जमी हुई दही, दोनों में क्या अंतर है?

दही हमेशा से भारतीय खानपान का हिस्सा रही है। बहुत से लोग जबतक सब्जी-रोटी के साथ एक कटोरी दही ना खाएं, जब तक उनकी मील अधूरी ही रहती है। दही सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन B12 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कई लोग घर की जमी हुई दही खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पैकेट वाली दही पसंद आती है। आजकल तो खासतौर से पैकेट वाली दही खाने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन क्या घर की जमी हुई दही और पैकेट वाली दही दोनों सेम होती हैं? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में रहता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ सलीम जैदी ने इस बारे में विस्तार से बताया है, आइए जानते हैं।

पैकेट वाली दही या घर की जमी हुई दही, दोनों में क्या अंतर है?

घर की दही में होते हैं ज्यादा प्रोबायोटिक्स

डॉ सलीम जैदी कहते हैं कि पैकेट वाली दही और घर की जमी हुई दही दोनों देखने में बिल्कुल सेम लगती हैं। लेकिन इनमें जमीन आसमान का अंतर होता है। पहला है प्रोबायोटिक्स। दरअसल घर की दही में जिंदा एक्टिव प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन पैकेट वाली दही, खासकर थिक सेट और फ्लेवर्ड दही इतनी ज्यादा प्रोसेस्ड होती है और उसे फैक्ट्री से घर तक आने में ही इतना टाइम लग जाता है कि लाइव बैक्टीरिया कल्चर बहुत कम हो जाते हैं।

पैकेट वाली दही में हो सकते हैं एडिटिव्स

डॉ सलीम कहते हैं कि ज्यादातर पैकेट वाली दही में एडिटिव्स जैसे स्टेबलाइजर्स, थिकनर्स या मिल्क सॉलिड्स का इस्तेमाल होता है। वहीं फ्लेवर्ड दही में तो आर्टिफिशियल कलर्स और यहां तक कि शुगर भी मौजूद हो सकती है। जबकि घर वाली दही सिर्फ दो चीजों से बनती है, दूध और जामन।

घर की दही खाना होता है ज्यादा फायदेमंद

घर पर जमी हुई दही अक्सर एक दिन में ही खाई जाती है, जिस वक्त बैक्टीरिया का कल्चर सबसे स्ट्रॉन्ग रहता है। वहीं पैकेट वाली दही कोल्ड चेन में कई दिनों तक चलती रहती है, जिससे बैक्टीरिया काउंट काफी कम हो जाता है। डॉ सलीम कहते हैं कि इसी वजह से पैकेट वाली दही खाने पर आपको उतना फायदा नहीं मिलता, जितना घर की जमी हुई दही खाने पर मिलता है।

घर पर दही कैसे जमाएं?

घर पर दही जमाना बहुत आसान है। सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालकर हल्का गुनगुना होने के लिए रख दें। अब एक चम्मच ताजा दही का जामन मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे किसी गर्म जगह पर 6-8 घंटे के लिए जमने छोड़ दें। एकदम गाढ़ी और मलाईदार दही जमकर तैयार हो जाएगी।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थपैकेट वाली दही या घर की जमी हुई, कौन है ज्यादा फायदेमंद? डॉ सलीम ने बताया अंतर