Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थovereating of sweets and fried foods can badly affects your metabolism know how to detox body naturally after diwali
त्योहारों पर खूब खाया है मीठा और फ्राइड, बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करेंगे ये ईजी टिप्स

त्योहारों पर खूब खाया है मीठा और फ्राइड, बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करेंगे ये ईजी टिप्स

संक्षेप: Tips to detox body naturally after diwali : अधिक तला-भुना और मीठा भोजन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ने लगता है। त्योहारों पर खाया गया अनहेल्दी फूड आंतों को नुकसान पहुंचाकर शरीर में टॉक्सिन्स जमा करके पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। जिससे सुस्ती, गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Tue, 21 Oct 2025 03:46 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Post-Diwali Detox Tips: त्योहारी सीजन में घर पर तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। यही वो समय होता है जब हर किसी के लिए स्वादिष्ट पकवान सामने देखकर खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। नतीजतन, अधिक तला-भुना और मीठा भोजन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ने लगता है। त्योहारों पर खाया गया अनहेल्दी फूड आंतों को नुकसान पहुंचाकर शरीर में टॉक्सिन्स जमा करके पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। जिससे सुस्ती, गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपने भी दिवाली पर खूब उल्टा-सीधा तला-भूना खाया है और अब बॉडी को डिटॉक्स करने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाइड्रेशन बनाए रखें

दिनभर में 2-3 लीटर पानी पिएं। गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो नारियल पानी, छाछ या अदरक, तुलसी या पुदीना वाली हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू-शहद वाला गर्म पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पीना डिटॉक्स का सबसे आसान तरीका है। यह ड्रिंक शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। यह लिवर को एक्टिव बनाकर पाचन को बेहतर बनाता है।

हल्का भोजन

दिवाली के दौरान हैवी ऑयली फूड खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अब कुछ दिन हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दाल, सब्जियां, और सूप लें। हरी सब्जियों में पालक, मेथी, ब्रोकली और फलों में सेब, अनार, पपीता खाएं, जो फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों।

हर्बल चाय और काढ़ा

अदरक, तुलसी, दालचीनी, और इलायची से बना काढ़ा पिएं। यह पाचन को बेहतर करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है। ग्रीन टी या डेंडिलियन टी भी डिटॉक्स के लिए अच्छी मानी जाती है।

धनिया-पुदीना का पानी

धनिया और पुदीना दोनों में डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। एक लीटर पानी में कुछ पत्ते पुदीना और एक चम्मच धनिया के बीज डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इसे छानकर दिनभर पिएं। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देकर सूजन कम करती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।