महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा पर चढ़ाए जाते हैं बेर, आस्था ही नहीं सेहत से भी जुड़े हैं फायदे

Feb 11, 2026 04:10 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Health Benefits Of Ber : क्या आप जानते हैं बेर (Jujube) का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है। बेर में मौजूद फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इसे गट हेल्थ से लेकर बेहतर इम्यूनिटी, मजबूत हड्डियां, अनिद्रा और तनाव को कम करने में भी फायदेमंद बनाते हैं।

महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा पर चढ़ाए जाते हैं बेर, आस्था ही नहीं सेहत से भी जुड़े हैं फायदे

Ber Khane Ke Fayde : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि 2026 का उत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भोलेबाबा के भक्त इस पावन तिथि पर भगवान शिव को पूजा में बेलपत्र, दूध, जल और शहद के साथ उनका प्रिय बेर भी चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बेर (Jujube) का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है। बेर में मौजूद फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इसे गट हेल्थ से लेकर बेहतर इम्यूनिटी, मजबूत हड्डियां, अनिद्रा और तनाव को कम करने में भी फायदेमंद बनाते हैं।

बेर खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

मोटापा

जो लोग अपने मोटापे से निजात पाना चाहते हैं, उनके लिए भी बेर अच्छे दोस्त जैसा रिश्ता निभा सकता है। बेर में फाइबर का मात्रा अच्छी होती है। जो शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करने के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

इम्यूनिटी

संतरे की तुलना में बेर में विटामिन सी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। जो त्वचा में चमक लाने के साथ घावों को जल्दी भरने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है।

पाचन और कब्ज से राहत

बेर में हाई फाइबर, विशेष रूप से अघुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो मल को नरम बनाकर और आंतों में इसकी मात्रा बढ़ाकर पुराने से पुराने कब्ज को दूर करने में मदद करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है।

खून साफ करता है बेर

बेर (Jujube) में सैपोनिन (Saponins) और एल्कलॉइड्स (Alkaloids) जैसे बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर खून को प्राकृतिक रूप से साफ (Blood Purify) करने में मदद करते हैं। ये तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और सूजनरोधी गुणों के कारण रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

ग्लोइंग स्किन

बेर का सेवन करने से हेल्दी स्किन का सपना पूरा हो सकता है। बेर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाले निशानों को रोककर फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं। जिससे त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।