
लोहे की कढ़ाही में भूलकर भी ना पकाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए बन सकती है जहर
Side Effects Of Cooking 5 Foods In Iron Utensils : कुछ खाद्य पदार्थों की अम्लीय प्रकृति लोहे के साथ ऐसी रासायनिक प्रतिक्रिया करती है कि आपका पौष्टिक खाना न केवल काला और बेस्वाद हो जाता है, बल्कि वह धीमे जहर के समान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बन सकता है।
भारतीय रसोई में खाना पकाने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से ना सिर्फ भोजन में स्वाद जुड़ता है बल्कि सेहत के लिए जरूरी आयरन की कमी भी पूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन पकाने के लिए आपकी यही पसंदीदा लोहे की कड़ाही कई बार कुछ खास चीजों के साथ मिलकर सेहत के लिए एक 'साइलेंट किलर' की तरह काम करती है? जी हां, हर भोज्य पदार्थ लोहे के साथ दोस्ती नहीं निभाता। कुछ खाद्य पदार्थों की अम्लीय प्रकृति लोहे के साथ ऐसी रासायनिक प्रतिक्रिया करती है कि आपका पौष्टिक खाना न केवल काला और बेस्वाद हो जाता है, बल्कि वह धीमे जहर के समान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बन सकता है। जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके खाने की 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें लोहे की कड़ाही में पकाने से परहेज करना चाहिए।
लोहे की कड़ाही में क्या नहीं बनाना चाहिए?
1- इमली, टमाटर और नींबू जैसी खट्टी चीजें
खाने की कोई भी ऐसी चीज जिसमें इमली, टमाटर या नींबू जैसी खट्टी सामग्री डाली जाती है, उसे लोहे की कड़ाही में पकाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एसिडिक फूड और मेटल के रिएक्शन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है, जो पेट दर्द, उल्टी और दस्त का कारण बनता है।

2-दही वाली चीजें
लोहे की कड़ाही में दही से बनी चीजें, जैसे कढ़ी या दही की ग्रेवी, पकाने से दही असामान्य तरीके से पककर फट सकता है। इस तरह के भोजन को करने से पेट खराब, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
3- दूध, खीर और कस्टर्ड
दूध से बनी चीजें जैसे खीर या कस्टर्ड को भी लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए। ऐसा करने पर दूध फट सकता है या जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे भोजन को करने से सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

4-राजमा और छोले
लोहे की कड़ाही में खाना पकाते समय तापमान समान रूप से हर जगह नहीं पहुंचता है। जिसकी वजह से राजमा या छोले जैसी चीजें अच्छी तरह नहीं पक पाती हैं। ऐसे में अधपके दानों को खाने से पेट फूलना, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
5- चाइनीज फूड
लोग अकसर चाइनीज फूड को पकाने के लिए लोहे की कढ़ाही का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए ऐसा बिल्कुल ना करें। ज्यादातर चाइनीज फूड को पकाने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। सिरके वाली चीजों को लोहे की कड़ाही में पकाने से आयरन के साथ रिएक्शन होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाकर पेट और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




