क्या वाकई पनीर खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Jan 29, 2026 04:13 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या पनीर आपके स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है? खासकर जब बात दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल की हो, तो पनीर को लेकर लोगों में अकसर दुविधा बनी रहती है। प्रोटीन का पावरहाउस माने जाने वाले पनीर के फैट का गणित समझने के लिए हमने बात की फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के फिजिशियन डॉ. दिनेश कुमार से।

क्या वाकई पनीर खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने दी चेतावनी

पार्टी फूड मेन्यू सेट करना हो या घर पर ही कुछ अच्छा खाने का मन करें तो सबसे पहला ख्याल पनीर से बनी डिशेज का आता है। शाही पनीर, पनीर भुर्जी, कढ़ाही पनीर जैसी कई डिशेज हैं, जो पनीर लवर की पहली पसंद होती हैं। लेकिन बात जब सेहत की होती है तो क्या पनीर आपके स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है? खासकर जब बात दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल की हो, तो पनीर को लेकर लोगों में अकसर दुविधा बनी रहती है। प्रोटीन का पावरहाउस माने जाने वाले पनीर की मलाईदार बनावट के पीछे छिपे फैट का गणित समझने के लिए हमने बात की फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के फिजिशियन डॉ. दिनेश कुमार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. दिनेश कुमार कहते हैं कि एक चिकित्सक के रूप में लगभग 31 वर्षों के अनुभव के आधार पर, मैं अपने मरीजों से अक्सर यह कहता हूं कि पनीर अपने आप में खराब भोजन नहीं है, लेकिन समस्या इस बात से जुड़ी है कि इसे कितनी मात्रा में और कितनी बार खाया जाता है।

सेहत को कब नुकसान पहुंचाता है पनीर ?

पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और बढ़ते बच्चों, सक्रिय वयस्कों तथा बुज़ुर्गों के लिए उपयोगी है, जिन्हें हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने की आवश्यकता होती है। हालांकि, पनीर आमतौर पर फुल-क्रीम दूध से बनाया जाता है, इसलिए इसमें संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से अधिक मात्रा में पनीर खाता है, तो यह धीरे-धीरे रक्त में LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकता है। यह जोखिम उन लोगों में अधिक होता है जिन्हें पहले से उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप या हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास हो।

कोलेस्ट्रॉल का कारण कैसे बनता है पनीर?

जब हम अधिक मात्रा में संतृप्त वसा का सेवन करते हैं, तो लिवर अधिक कोलेस्ट्रॉल बनाता है। समय के साथ यह कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं की दीवारों में जमा होने लगता है, जिससे वे संकरी और कठोर हो जाती हैं। इस स्थिति को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाती है। इसलिए, पनीर अपने आप में खतरनाक नहीं है, लेकिन लंबे समय तक अधिक सेवन हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है।

पनीर का अधिक सेवन करने के नुकसान

अधिक पनीर खाने के कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी हैं। पहला, पनीर कैलोरी से भरपूर होता है, इसलिए नियमित रूप से अधिक खाने से वजन बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ वजन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर नियंत्रण दोनों को खराब करता है। दूसरा, कई लोगों को पनीर खाने के बाद अपच, गैस, एसिडिटी या कब्ज की शिकायत होती है, खासकर यदि उनका पाचन तंत्र कमजोर हो या उन्हें हल्की लैक्टोज असहिष्णुता हो। तीसरा, पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक होता है, इसलिए जिन लोगों को किडनी की समस्या है या जिन्हें पथरी बनने की प्रवृत्ति है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि अधिक पनीर किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। मधुमेह के रोगियों में पनीर स्वयं शुगर स्तर को ज्यादा नहीं बढ़ाता, लेकिन जब इसे मक्खन, क्रीम या अधिक तेल में पकाया जाता है, तो यह भारी हो जाता है और वजन बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से शुगर नियंत्रण को खराब कर सकता है।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. दिनेश कुमार कहते हैं कि मेरे चिकित्सकीय अनुभव के अनुसार, पनीर को सीमित मात्रा में सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है। लगभग 50 से 100 ग्राम, सप्ताह में दो से तीन बार, अधिकांश स्वस्थ लोगों के लिए सामान्यतः सुरक्षित है। बेहतर है कि टोंड या लो-फैट दूध से बना पनीर चुनें और कम तेल में पकाएं। पनीर को सब्जियों के साथ मिलाकर खाना, तला हुआ या भारी ग्रेवी में खाने से ज्यादा हेल्दी है। पनीर अपने आप कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता, लेकिन नियमित रूप से अधिक मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संतुलन, सही मात्रा और स्वस्थ पकाने के तरीके ही मुख्य बात हैं। इसके अलावा आजकल बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट की समस्या भी बढ़ रही है। इसलिए लोगों को पनीर के स्रोत को लेकर सावधान रहना चाहिए और हमेशा ताजा, स्वच्छ, विश्वसनीय या घर पर बना पनीर ही उपयोग करना चाहिए।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।