फ्रिज में प्लास्टिक कंटेनर में रखा खाना क्यों बन सकता है टॉक्सिक? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
फ्रिज में खाना प्लास्टिक कंटेनर में रखना आम आदत है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा बता रही हैं किन फूड्स को प्लास्टिक से दूर रखना चाहिए।

आज के समय में फ्रिज में खाना स्टोर करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल सबसे आम हो गया है। हल्के होने और आसानी से मिलने के कारण लोग लगभग हर तरह का खाना प्लास्टिक में ही रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपके खाने को पोषण से खाली और सेहत के लिए नुकसानदायक बना सकती है? न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, कुछ फूड्स को फ्रिज में प्लास्टिक कंटेनर में रखने से ना सिर्फ उनके जरूरी विटामिन्स नष्ट होते हैं, बल्कि प्लास्टिक से निकलने वाले केमिकल्स खाने में मिलकर उसे जल्दी टॉक्सिक बना सकते हैं। ऐसे में सही कंटेनर का चुनाव करना आपकी किचन हैबिट से ज्यादा, आपकी हेल्थ से जुड़ा फैसला बन जाता है।
1. एसिडिक फूड्स (Acidic Foods)
टमाटर, बेरीज और खट्टे फल जैसे नींबू व संतरा विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। लेकिन जब इन्हें प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर किया जाता है, तो प्लास्टिक से केमिकल्स निकलकर खाने में मिल सकते हैं। इससे इन फूड्स का pH बैलेंस बिगड़ता है और पोषक तत्वों का नुकसान होता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, ग्लास कंटेनर में रखने से टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और फलों के फ्लेवोनॉयड्स सुरक्षित रहते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)
पालक, केल, करी पत्ता, सहजन की पत्तियां और धनिया जैसी हरी सब्जियां पानी से भरपूर होती हैं। इन्हें प्लास्टिक बैग या कंटेनर में रखने से ये ‘सफोकेट’ होने लगती हैं, यानी इनमें हवा का संचार रुक जाता है। इस प्रक्रिया में फोलेट और विटामिन K जैसे वॉटर सॉल्यूबल विटामिन धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। बेहतर तरीका यह है कि इन सब्जियों को अच्छे से धोकर किसी सांस लेने वाले पेपर या कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रखें, जिससे ये ज्यादा समय तक ताजा रहें।
3. ऑयली और फैटी फूड्स (Oily & Fatty Foods)
नट बटर, नारियल बटर, काजू बटर, चीज और एवोकाडो जैसे फूड्स हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। लेकिन प्लास्टिक कंटेनर में रखने पर ये फूड्स प्लास्टिक में मौजूद फ्थैलेट्स को सोख सकते हैं। इससे ना सिर्फ फैट्स जल्दी खराब होते हैं, बल्कि विटामिन A, D और E जैसे फैट सॉल्यूबल विटामिन्स भी नष्ट होने लगते हैं। ग्लास कंटेनर में स्टोर करने से ये फूड्स जल्दी रैंसिड नहीं होते और पोषण बना रहता है।
हेल्थ नोट: प्लास्टिक कंटेनर हर स्थिति में सुरक्षित नहीं होते। सही कंटेनर चुनकर आप ना सिर्फ अपने खाने की गुणवत्ता बेहतर बना सकते हैं, बल्कि लंबे समय में कई हेल्थ रिस्क से भी बच सकते हैं। सेहतमंद जीवन के लिए छोटी आदतों में बदलाव बहुत बड़ा असर डाल सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



