न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया स्मार्ट तरीके से रोज के खाने में ऐड करें ये 5 चीजें, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

What foods lower blood sugar: ब्लड शुगर कंट्रोल करना है तो खानपान में सुधार जरूरी है। लेकिन काफी सारे लोग हेल्दी फूड्स को डाइट में ऐड नहीं कर पाते ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने बताए ऐसे ही 5 तरीके जिनसे ब्लड शुगर कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया स्मार्ट तरीके से रोज के खाने में ऐड करें ये 5 चीजें, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

टाइप 2 डायबिटीज की समस्या लाइफस्टाइल की प्रॉब्लम है। जिसमे ब्लड शुगर लेवल हाई होने के साथ ही स्लो मेटाबॉलिज्म, स्ट्रेस जैसे हार्मोंस का हाई होना शामिल होता है। ऐसे में जब आप अपने फास्टिंग शुगर को चेक करवाते हैं तो वो हमेशा हाई निकलता है। अपने ब्लड शुगर को लेवल पर रखने के लिए मेटाबॉलिज्म को सही करने और स्ट्रेस को मैनेज करना जरूरी है। इस काम में न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के बताए ये 5 तरीके आपके काम आ सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले फूड्स को अक्सर हर रोज खाना मुश्किल लगता है, ऐसे में ये 5 फूड्स को खाने में ऐड करने का ये स्मार्ट तरीका नोट कर लें, ब्लड शुगर कंट्रोल में हो जाएगा।

दालचीनी

हर रोज चाय की बजाय दालचीनी की चाय बनाकर पिएं। ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। हर रोज दालचीनी की चाय बनाकर पिएं। ये माइंड को रिलैक्स करने और कार्टिसोल हार्मोंस को भी बैलेंस करने में मदद करेगी।

कसूरी मेथी ऐड करें

मेथी इंसुलिन सेंसेटिविटी को ठीक करने में मदद करती है। इसलिए सब्जियों में कसूरी मेथी का यूज करें। अब आप हर दिन केवल मेथी की सब्जी तो खा नहीं सकते ऐसे में डाइट में मेथी ऐड करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है। मेथी ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। इसलिए सब्जियों में कसूरी मेथी डालकर टेस्ट बढ़ाएं और साथ ही अपने शुगर को भी कंट्रोल में रखें।

करेला खाएं

करेले का जूस पीना हर किसी के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सप्ताह में दो से तीन बार स्टफ्ड करेला बनाकर खाएं। ध्यान रहे करेलों को ज्यादा तेल में पकाने की बजाय घर के मसालों से स्टफ्ड करें और फिर इसे ढंककर धीमी फ्लेम पर पकाएं। एक बार ये करेले पक जाएं तो थोड़े से तेल में डालकर इन्हें फ्राई कर दें। जिससे करेलों का टेस्ट बढ़ जाए और आपके स्टफ्ड करेले हेल्दी तरीके से खाने के लिए रेडी रहें।

ड्रमस्टिक खाएं

ड्रमस्टिक यानी सहजन को डाइट में ऐड करें। हर दिन बनने वाली दाल में इन ड्रमस्टिक को डालकर मिक्स कर दें। ऐसा करने से ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगी और शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करेगी।

प्राणायाम जरूर करें

कॉर्टिसोल हार्मोंस को कम करना है तो स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी है और स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए प्राणायाम हर रोज करें। दिन में कभी भी 5 मिनट समय निकालकर प्राणायाम इफेक्टिव रिजल्ट दिखाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।