शुगर क्रेविंग्स कंट्रोल करने में मदद कर सकता है ये हर्बल ड्रिंक, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया
बार-बार मीठा खाने की इच्छा परेशान कर सकती है और अनहेल्दी खाने की आदत बढ़ा सकती है। ऐसे में यह हर्बल ड्रिंक शुगर क्रेविंग्स को शांत करने और पाचन बेहतर रखने में मदद कर सकती है।

कई लोगों को दिन में बार-बार कुछ मीठा खाने का मन करता है। खासतौर पर शाम के समय या खाना खाने के बाद अचानक शुगर क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं। ज्यादा मीठा खाना ना सिर्फ वजन बढ़ा सकता है, बल्कि शरीर की सेहत पर भी असर डाल सकता है।
ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट Shweta Shah के अनुसार, एप्पल सिनेमन टी एक ऐसा हर्बल ड्रिंक है जो शरीर को रिलैक्स महसूस कराने के साथ मीठा खाने की इच्छा को कम करने में मदद कर सकता है।
एप्पल सिनेमन टी बनाने के लिए सामग्री
1 सेब (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
2 कप पानी
एक चुटकी अदरक पाउडर (ऑप्शनल)
कैसे बनाएं Apple Cinnamon Tea?
स्टेप 1: एक पैन में 2 कप पानी डालें।
स्टेप 2: अब इसमें सेब के स्लाइस और दालचीनी डाल दें।
स्टेप 3: अगर चाहें तो इसमें थोड़ा अदरक पाउडर भी मिला सकते हैं।
स्टेप 4: इसे 8–10 मिनट तक अच्छे से उबालें ताकि सभी फ्लेवर पानी में मिल जाएं।
स्टेप 5: अब इसे छान लें और हल्का गर्म ही पिएं।
लोग इस ड्रिंक को क्यों पसंद करते हैं?
- शुगर क्रेविंग्स कम करने में मदद: दालचीनी और सेब का स्वाद मीठा खाने की इच्छा को कुछ हद तक शांत करने में मदद कर सकता है।
- पाचन को सपोर्ट करता है: यह ड्रिंक हल्का और आरामदायक होता है, जो डाइजेशन को बेहतर रखने में सहायक माना जाता है।
- गर्म और सुकून देने वाला ड्रिंक: यह एक cozy और calming drink माना जाता है, जिसे पीने से रिलैक्स महसूस हो सकता है।
- शुगरी ड्रिंक्स का बेहतर विकल्प: कोल्ड ड्रिंक या ज्यादा चीनी वाले पेय की जगह यह हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
इसे पीने का सही समय क्या है?
शाम के समय जब मीठा खाने की क्रेविंग हो
मिड-मॉर्निंग भूख लगने पर
खाना खाने के बाद
किन बातों का रखें ध्यान?
इसमें अतिरिक्त चीनी ना डालें, हमेशा ताजा सेब इस्तेमाल करें और जरूरत से ज्यादा मात्रा में ना पिएं।
शुगर क्रेविंग्स कम करने के लिए और क्या करें?
- ज्यादा पानी पिएं
- प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाएं
- पर्याप्त नींद लें
- तनाव कम करने की कोशिश करें
- जंक फूड कम खाएं
नोट: अगर आपको बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है, तो एप्पल सिनेमन टी एक हेल्दी और आसान विकल्प हो सकता है। यह शरीर को आराम देने के साथ क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। हालांकि, किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


