रोज सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट करें ये पोज, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें क्या फायदे मिलेंगे!

Jan 26, 2026 04:14 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Healthy Habits: अगर आप रात में सोने से पहले सिर्फ 5-10 मिनट के लिए दीवारों के सहारे अपने पैर टिका कर ऊपर की तरफ रखते हैं, तो ये सिंपल सी पोजीशन आपकी बॉडी में कई बदलाव ले कर आती है।

रोज सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट करें ये पोज, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें क्या फायदे मिलेंगे!

हेल्दी रहने के लिए कई बार बहुत छोटी-छोटी आदतें ही काफी होती हैं। जरूरी नहीं कि आप बहुत सारा समय अपने लिए निकालें, सिर्फ कुछ मिनटों वाली हैबिट्स कई बार बड़े रिजल्ट दे जाती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप रात में सोने से पहले सिर्फ 5-10 मिनट के लिए दीवारों के सहारे अपने पैर टिका कर ऊपर की तरफ रखते हैं, तो ये सिंपल सी पोजीशन आपकी बॉडी में कई बदलाव ले कर आती है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन का कहना है। लीमा बताती हैं कि रोज सोने से पहले ये छोटी सी पोजीशन बेहतर रिलैक्स के साथ-साथ कई और हेल्थ बेनिफिट्स भी देती है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोने से पहले 5-10 मिनट के लिए करें मूवमेंट

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि सोने से पहले कम से कम 30 दिन के लिए ये सिंपल सा मूवमेंट करें। इसके लिए सबसे पहले आराम से लेट जाएं, फिर अपने पैरों को दीवार के सहारे ऊपर की तरफ ले जाएं। कूल्हों को दीवार से थोड़ा पीछे रखें ताकि कंफर्ट बना रहे। नाक से धीरे-धीरे सांस लें और एकदम रिलेक्स रहें। बॉडी में किसी भी तरह का खिंचाव या फोर्स ना लगाएं। ध्यान रखें कि खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद ही इसे करें और इस दौरान फोन से दूर रहें।

क्या-क्या फायदे होंगे?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप रोज ऐसा करते हैं तो आपके पैरों और टांगों की सूजन और दर्द कम होता है। इससे आपका नर्वस सिस्टम रिलेक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है और कोर्टिसोल लेवल यानी स्ट्रेस हार्मोन भी कम होता है। अगर आपको स्ट्रेस रिलेटेड ब्लोटिंग हो रही है, तो इससे उसमें भी फायदा होता है। ऐसा करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गंस में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिस वजह से फर्टिलिटी इंप्रूव होने में भी मदद मिलती है। हल्का बहुत पीरियड्स का दर्द है, तो उसमें भी आराम मिल सकता है।

बोनस फायदा : अगर आप सारा दिन बैठने का काम करते हैं और आखिर में कमर दर्द होने लगता है, तो सोने से पहले रोज ये मूवमेंट करें। ये कमर दर्द से राहत दिलाने में मदद करेगा। साथ ही आपके पाचन में भी सुधार लाएगा।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

कुछ ऐसी हेल्थ कंडीशन हैं जिनमें आपको ये मूवमेंट करने से परहेज करना चाहिए। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि अगर आपको अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर, ग्लूकोमा या ज्यादा चक्कर आना जैसी शिकायतें हैं, तो इसे अवॉइड करना ही बेहतर होगा। वहीं अगर आपको ये मूवमेंट करते हुए अजीब महसूस हो रहा है या किसी भी तरह का डिस्कंफर्ट हो रहा है, तो आप कुशन या कुर्सी की मदद ले सकते हैं। अन्यथा अवॉइड करने में ही भलाई है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।