न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं - डायबिटीज में बासी होने के बाद ही खाएं ये 7 चीजें, नहीं बढ़ेगी शुगर!
न्यूट्रीशनिस्ट शीनम कालरा मल्होत्रा बताती हैं कि अगर आपको अपना ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करना है, तो ये 7 फूड्स बासी खाना शुरू कर सकते हैं। रोजमर्रा की डाइट में ये छोटे-छोटे बदलाव कर के आप अपनी डाइट को शुगर फ्रेंडली बना सकते हैं।

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ भी इधर-उधर खा किया तो शुगर स्पाइक होने में टाइम नहीं लगता। घर के बने खाने में भी ज्यादातर चीजें ऐसी ही होती हैं, जो शुगर स्पाइक करने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फूड ऐसे भी हैं, जिन्हें अगर बासी होने के बाद खाया जाए तो शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है? जी हां, न्यूट्रीशनिस्ट शीनम कालरा मल्होत्रा बताती हैं कि अगर आपको अपना ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करना है, तो ये फूड्स बासी खाना शुरू कर सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की डाइट में ये छोटे-छोटे बदलाव कर के आप अपनी डाइट को शुगर फ्रेंडली बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं।
बासी चावल खाने से कम होगा शुगर स्पाइक
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपको डायबिटीज है तो बासी चावल खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके लिए रात में चावल उबालकर फ्रिज में रख दें और सुबह कंज्यूम करें। इससे चावल में रेजिस्टेंट स्टार्च बढ़ता है, जिससे इंसुलिन रिस्पॉन्स बेहतर होता है। सिंपल शब्दों में कहें तो बासी चावल खाने से शुगर लेवल तेजी से स्पाइक नहीं होता है और ये डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए भी बेहतर होते हैं।
डायबिटीज में बासी रोटी खाना फायदेमंद है
शीनम बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी खाना भी फायदेमंद होता है। सुबह रोटी बनाएं और शाम को खाएं। इससे रोटी का ग्लाइसेमिक इम्पैक्ट कम होता है, जो आपके शुगर स्पाइक को कंट्रोल में रखता है। आप इसे दोबारा हल्का गर्म कर के खा सकते हैं। इतना ही नहीं बासी रोटी पचाने में भी आसान होती है और आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
शुगर के मरीज ऐसे खा सकते हैं आलू
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपको डायबिटीज है तो आप आलू भी खा सकते हैं, लेकिन तरीका थोड़ा अलग रहेगा। आपको बस आलू उबालने के बाद 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर कर देने हैं, उसके बाद कंज्यूम करना है। इससे ये गट हेल्थ के लिए भी बेहतर बन जाते हैं और शुगर स्पाइक भी कम होता है।
ओवरनाइट सोक कर के खाएं दलिया और ओट्स
डायबिटीज में दलिया या ओट्स खाते हैं तो इन्हें ओवरनाइट सोक कर के ही खाएं। इससे इनमें रेजिस्टेंस स्टार्च बढ़ जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने में मदद करता है।
उबालने के बाद फ्रिज में रखें चने और राजमा
चने, राजमा या छोले जो भी बना रहे हैं उन्हें उबालने के बाद 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर कर दें। इसके बाद ही सब्जी या सलाद बनाएं। इससे पोस्ट मील शुगर लेवल स्पाइक होने के चांस भी कम हो जाते हैं। ऐसा करने से इन्हें पचाना भी आसान हो जाता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


