हेल्थ कोच ने बताया कौन सा रिफाइंड तेल है सबसे खराब, कहीं आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे?
रिफाइंड तेल अलग-अलग तरीके के आते हैं, जैसे सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन ऑयल। यूं तो ये सभी सेहत के लिए बेकार होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ तो इतने नुकसानदायक होते हैं कि बिल्कुल भी यूज नहीं करने चाहिए। हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने ऐसी ही पॉपुलर रिफाइंड तेलों को रेट किया है-

रिफाइंड तेल का इस्तेमाल आज भी लगभग हर घर में होता है। खासतौर से होली जैसे त्योहारों पर बनने वाले पकवान ज्यादातर रिफाइंड ऑयल में ही बनाए जाते हैं। एक तो ये सस्ता पड़ता है और खाने में इसकी खुशबू भी नहीं आती। हालांकि एक बात बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए कि रिफाइंड तेल आपकी सेहत के लिए काफी खराब होते हैं। एक्सपर्ट अक्सर रिफाइंड ऑयल को अवॉइड करने की सलाह देते हैं। ये भी अलग-अलग तरीके के आते हैं, जैसे सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन ऑयल या पॉम ऑयल। यूं तो ये सभी सेहत के लिए बेकार होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ तो इतने नुकसानदायक होते हैं कि बिल्कुल भी यूज नहीं करने चाहिए। हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने ऐसी ही पॉपुलर रिफाइंड तेलों को रेट किया है, जिसमें उन्होंने बेकार से बहुत बेकार ऑयल रैंकिंग की है।
नंबर पांच पर है सनफ्लावर ऑयल (सूरजमुखी का तेल)
सनफ्लावर ऑयल पॉपुलर रिफाइंड तेल है, जिसका इस्तेमाल कई लोग डेली कुकिंग में भी करते हैं। हेल्थ कोच इसे पांचवे नम्बर पर रखती हैं। उनका कहना है कि ये तेज हीट पर अनस्टेबल हो जाता है। इसलिए अगर आप इसे रेगुलर यूज करते हैं तो ये इन्फ्लेमेशन और डायबिटीज का कारण भी बन सकता है।
हेल्थ को नुकसान कर सकता है रिफाइंड सोयाबीन ऑयल
ये सबसे ज्यादा पॉपुलर रिफाइंड ऑयल है, जिसका इस्तेमाल रोज की दाल-सब्जी, पूड़ी-पराठे से ले कर त्योहारों की मिठाइयां बनाने में भी किया जाता है। वजह है कि ये काफी सस्ता होता है। हालांकि हेल्थ कोच कहती हैं कि ये काफी खराब तेल है, आपके इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकता है, मोटापे का कारण बन सकता है और लिवर को भी फैटी बना सकता है। इसलिए जितना हो सके इसे अवॉइड ही करें।
तीसरे नंबर पर आता है ब्लेंड रिफाइंड ऑयल
खराब से सबसे खराब की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हेल्थ कोच ब्लेंड रिफाइंड ऑयल को रखती हैं। इसमें सोयाबीन ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, कॉटन सीड ऑयल जैसे सभी तेलों को मिक्स कर के बनाया जाता है। ये तेल आपकी आर्टरीज यानी हृदय धमनियों में ट्रांस फैट जमा कर सकता है, जिसे कई गंभीर हार्ट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
पाम ऑयल है सेहत के लिए खतरनाक
पाम ऑयल डेली कुकिंग में कम इस्तेमाल होता है, लेकिन बाहर के चिप्स, स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड में भर भर के इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए ये जहर से कम नहीं है। हेल्थ कोच बताती हैं कि पाम ऑयल आपके लिवर और हार्ट पर फैट बढ़ाता है। वहीं अगर आप लंबे समय तक इसे कंज्यूम करते आए हैं, तो सेहत को गंभारी नुकसान हो सकते हैं।
नंबर वन यानी सबसे खराब है - वनस्पति घी
घर पर कुकिंग में वनस्पति घी उतना इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन प्रोसेस्ड फूड और स्ट्रीट फूड में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि घी के नाम पर बिक रहा ये वनस्पति घी ट्रांस फैट से भरा हुआ होता है, जो लिवर, हार्ट और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
डेली कुकिंग के लिए क्या इस्तेमाल करना हेल्दी है?
हेल्थ कोच शिवांगी बताती हैं कि डेली कुकिंग में किसी भी तरह के रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इंडियन कुकिंग के लिए सरसों का तेल और नारियल का तेल बढ़िया रहता है। वहीं कुछ चीजों के लिए आप देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



