गर्मियों में खाना छोड़ देते हैं अपनी फेवरेट चीजें? एक्सपर्ट ने बताया इन 3 आइटम को खाने का तरीका
गर्मी के मौसम में समस्या खाने की नहीं होती है, बल्कि यह है कि आपका शरीर उसे कैसे पचाता है। ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट ने 3 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें आपको गर्मियों में छोड़ना नहीं है बल्कि खाने के तरीके को बदलना है।

गर्मियों का मौसम आते ही घर के बड़े खाने पीने में बदलाव करने को कहते हैं और कुछ चीजों को अवॉइड करने की सलाह देते हैं। जिन चीजों को अवॉइड करने की सलाह दी जाती है उनमें चाय सबसे ऊपर होती है। बहुत से लोग चाय को गर्म मानकर गर्मियों में पीना छोड़ देते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि गर्मी के मौसम में समस्या खाने की नहीं होती है बल्कि यह है कि आपका शरीर उसे कैसे पचाता है। गर्मी पहले से ही शरीर में पानी की कमी और पाचन पर दबाव डालती है, इसलिए भारी खाना और भी बुरा लगता है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर हार्मोनल हेल्थ और न्यूट्रिशनिस्ट ने 3 उन चीजों के बारे में बताया है जिन्हें गर्मियों में छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें खाने के तरीके को बदलने की जरूरत है। देखिए, गर्मियों में अपनी फेवरेट चीजों को खाने का सही तरीका क्या है।
1) चाय
गर्मी हो या फिर सर्दी टी लवर्स हर मौसम में चाय पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो दिनभर में 8- 10 चाय के कप पी जाते हैं। लेकिन कुछ गर्मियों में इसे पीना अवॉइड करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट ने इसे अवॉइड करने की जगह बनाने के तरीके को बदलने के बारे में बताया है। वह कहती हैं कि तेज अदरक की चाय की जगह इलायची या सौंफ की चाय पिएं। अदरक और कैफीन कुछ लोगों में गर्मी और एसिडिटी बढ़ा सकता है। जबकि इलायची और सौंफ में ऐसे यौगिक होते हैं जो पाचन क्रिया को आराम देते हैं और भारीपन की फीलिंग को कम करते हैं।
2) दालें और राजमा
एक्सपर्ट कहती हैं राजमा और चने में किण्वन योग्य कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। ये आंत में पहुंचकर फर्मेंट होते हैं, जिसकी वजह से गैस, पेट फूलना, भारीपन की समस्या होती है। इसकी बजाय मूंग और लोबिया आसानी से पच जाते हैं, इसलिए पाचन क्रिया सही तरह से काम करती है।
3) अंडे
गर्मियों में बहुत से लोग अंडे खाना छोड़ देते हैं। जबकि छोड़ने की जगह उन्हें सही तरीके से खाने की जरूरत है। दरअसल अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, और प्रोटीन का थर्मल प्रभाव ज्यादा होता है इसे पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। एक्सपर्ट अंडे में प्याज, खीरा, टमाटर और पुदीना चटनी मिलाकर खाने की सलाह देती हैं। या फिर जूकिनी को अंडे के साथ खा सकते हैं क्योंकि ये पानी की मात्रा बढ़ाती है। इस तरह से खाने पर भारीपन कम होता है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


