
सादा पानी नहीं, अब पिएं पावरफुल वॉटर! जानें न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा की सलाह
अगर आप रोज पानी पीते हैं तो उसे और ज्यादा हेल्दी क्यों ना बनाएं? न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन बता रही हैं ऐसे 4 आसान इंग्रीडिएंट्स जो आपके पानी को बना सकते हैं सेहत का पावरहाउस।
आज के समय में लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे डिटॉक्स ड्रिंक्स, सप्लीमेंट्स और सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन का मानना है कि सेहत की शुरुआत सबसे आसान आदत से होती है- सही तरीके से पानी पीने से। पानी हमारे शरीर की हर कोशिका, हर अंग और हर सिस्टम की जरूरत है, लेकिन अगर इसमें कुछ साधारण किचन इंग्रीडिएंट्स जोड़ दिए जाएं, तो यही साधारण पानी बन सकता है एक पावरफुल हीलिंग ड्रिंक।
खास बात यह है कि ये सभी इंग्रीडिएंट्स नेचुरल हैं, साइड-इफेक्ट फ्री हैं और रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। सुबह खाली पेट या दिन के तय समय पर लिया गया यह इन्फ्यूज्ड वॉटर शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और अंदर से हील करने में मदद करता है।
1. कलौंजी के बीज – सूजन और इम्युनिटी के लिए
अगर आपके शरीर में बार-बार सूजन, जोड़ों में दर्द या कमजोर इम्युनिटी की समस्या रहती है, तो पानी में कलौंजी के बीज डालना बेहद फायदेमंद हो सकता है। कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
2. मेथी के बीज – PCOS और हार्मोन बैलेंस के लिए
हार्मोनल इंबैलेंस और PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए मेथी का पानी किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है। मेथी में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है।
3. चिया सीड्स – एक्ने और गट हेल्थ के लिए
अगर आपकी स्किन में बार-बार एक्ने निकलते हैं या पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो चिया सीड्स वाला पानी जरूर आजमाएं। चिया सीड्स शरीर को ठंडक देते हैं, सूजन कम करते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं।
4. दालचीनी – डायबिटीज के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी वाला पानी बेहद असरदार माना जाता है। यह शरीर को इंसुलिन के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाता है और ब्लड शुगर स्पाइक्स को कंट्रोल करता है। इसे खाली पेट लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
ध्यान रखें: हर चीज सीमित मात्रा में लें और किसी भी मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




