सिर्फ तेल नहीं, ये 1 चीज भी बढ़ा रही है आपका कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर बोले- लिवर भी हो रहा डैमेज!

Feb 06, 2026 08:20 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Heart Health Tips: डॉ इदरीस दवाईवाला बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के लिए महज तेल को दोष देना ठीक नहीं है। बल्कि असली समस्या तो चीनी से है, जो ज्यादातर बिना टेंशन के कंज्यूम करते हैं।

सिर्फ तेल नहीं, ये 1 चीज भी बढ़ा रही है आपका कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर बोले- लिवर भी हो रहा डैमेज!

बात जब ओवरऑल हार्ट हेल्थ या कोलेस्ट्रॉल की होती है, तो सबसे पहला ध्यान तेल पर ही जाता है। अक्सर हम यही सुनते आए हैं कि तेल या फैट ही बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों की वजह है। इसलिए ज्यादातर लोग ऑयल को तो अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं, लेकिन असल में खतरा कम नहीं होता। डॉ इदरीस दवाईवाला एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के लिए महज तेल को दोष देना ठीक नहीं है। बल्कि असली समस्या तो चीनी से है, जो ज्यादातर बिना टेंशन के कंज्यूम करते हैं। दरअसल शरीर का मेटाबॉलिज्म चीनी को किस तरह प्रॉसेस करता है, इसका असर आपकी हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों पर पड़ता है। आइए विस्तार में जानते हैं।

यहां शुरू होती है असली समस्या

डॉ इदरीस कहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ज्यादातर लोग अपनी डाइट से तेल, घी या नट्स जैसी चीजें सबसे पहले बाहर करते हैं। लेकिन चीनी, मिठाई और रिफाइंड कार्ब्स अभी भी उनकी डाइट का हिस्सा रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल की असली परेशानी यहीं से शुरू होती है। दरअसल जब आप ज्यादा चीनी खाते हैं तो ब्लड शुगर स्पाइक होती है और इंसुलिन लेवल बढ़ता है। साथ ही लिवर पर एक्स्ट्रा शुगर को फैट में बदलने का दवाब पड़ता है।

चीनी से कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

डॉक्टर कहते हैं कि हमारा शरीर एक्सट्रा शुगर को स्टोर कर के नहीं रख सकता है। इसलिए लिवर इसे फैट में बदल देता है और यही फैट बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल की तरह शो होता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि शुगर से बना हुआ ये फैट और भी ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि ये हाई इंसुलिन के अंडर बनता है। ये सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के नंबर ही नहीं बदलता, बल्कि पूरा पैटर्न बदलकर रख देता है।

स्टडीज क्या कहती हैं?

कई स्टडीज में पाया गया है कि हाई शुगर इंटेक की वजह से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल बढ़ते हैं, बिना एक्सट्रा कैलोरी लिए हुए। उदाहरण के लिए दो लोग अगर बराबर कैलोरी रहे हैं तो जिसकी डाइट में शुगर की मात्रा ज्यादा थी, उसमें फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल का रिस्क ज्यादा पाया गया।

पूरी तरह से फैट कट कर देना जरूरी नहीं है

डॉक्टर सलाह देते हैं कि फैट्स को पूरी तरह डाइट से बाहर करने की जरूरत नहीं होती है। आप सामान्य मात्रा में हेल्दी फैट्स ले सकते हैं। ये आपके इंसुलिन को स्पाइक नहीं करते हैं, लिवर पर एक्स्ट्रा दवाब नहीं डालते है और ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में भी मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा होने पर करें ये काम

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो सिर्फ तेल को अपनी डाइट से बाहर ना करें। साथ में फालतू की शुगर, मिठाई और रिफाइंड कार्ब्स को भी कट डाउन करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।