Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थno food no drink gastroenterologist shares 3 action to get relief acid reflux bloating constipation
ना फूड ना ड्रिंक, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया केवल इस ऐक्शन से एसिड रिफ्लक्स की समस्या होगी दूर

ना फूड ना ड्रिंक, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया केवल इस ऐक्शन से एसिड रिफ्लक्स की समस्या होगी दूर

संक्षेप:

Home remedy for acid reflux at night: हमेशा एसिड रिफ्ल्कस की समस्या परेशान करती है तो किसी फूड्स या ड्रिंक्स को पीने की बजाय गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के बताए इन 3 एक्शन को फॉलो करें। सीने में जलन, ब्लोटिंग और कब्ज से मिलेगी राहत।

Jan 01, 2026 04:04 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से काफी सारे लोग जूझते हैं। जिसका मेन कारण गलत खानपान और लाइफस्टाइल है। जब पेट में बनने वाला एसिड फूड पाइप में वापस आ जाता है। जिसकी वजह से सीने में जलन की समस्या परेशान करती है। अक्सर एसिडिटी से बचने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स और फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर कभी अचानक से एसिड रिफ्लक्स की वजह से सीने में जलन होने लगे तो गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ ने क्विक एक्शन शेयर किया है। जिसे करने से एसिड रिफ्लक्स की वजह से होने वाली दिक्कत से आराम मिल जाएगा। इसके साथ ही ये एक्शन कब्ज और ब्लोटिंग से भी राहत देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रीदिंग टेक्निक फॉलो करें

अगर कभी एसिड रिफ्लक्स की समस्या परेशान करे तो इस ब्रीदिंग टेक्निक को फॉलो करे। सबसे पहले नाक से सांस लें। और इस दौरान नोटिस करें कि पेट बाहर की तरफ आ रहा हो। फिर सांस को 3-5 सेकेंड शरीर में रखें और फिर नाक से सांस छोड़े कि पेट अंदर की तरफ चला जाए। इस एक्शन को करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत मिलेगी।

वॉक करें

एसिड रिफ्लक्स के साथ ही स्टमक डॉक्टर ने ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए एक्शन शेयर किया है। अगर ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं तो हर मील को खाने के बाद वॉक करें। वॉक करने से गैस को रिलीज होने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग परेशान नहीं करती। साथ ही एसिड रिफ्ल्कस की समस्या नहीं होती।

पेट की मसाज

गैंस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया कि अगर किसी को कब्ज की समस्या परेशान करती है तो किसी भी तरह के ड्रिंक्स या फूड्स को खाने के साथ इस एक्शन को ट्राई करें। सबसे पहले पेट के दाहिने में हाथ रखकर क्लॉकवाइज सर्कुलर मोशन में मसाज करें और लेफ्ट साइड पर आएं। मसाज करने से गैस रिलीज होगी, स्टूल पास होने में मदद मिलेगी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या परेशान नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें:डायबिटीज का लक्षण ब्लड शुगर लेवल नहीं बल्कि ये समस्या होती है, डॉक्टर ने बताया
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।