बोटोक्स की जरूरत नहीं! गर्दन की लूज स्किन को टाइट करेगी ये 4 एक्सरसाइज
Exercise for Loose Neck Skin: गर्दन की ढीली और लूज दिख रही स्किन की वजह से आपका चेहरा उम्र से ज्यादा बूढ़ा नजर आने लगता है तो टेंशन ना लें। बोटोक्स जैसे हजारों-लाखों के महंगे ट्रीटमेंट की बजाय ये 4 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें, फर्क दिखने लगेगा।

उम्र बढ़ने का सीधा असर हेल्थ और उससे भी पहले आपकी स्किन पर दिखने लगता है। डल, लूज स्किन अक्सर एजिंग की निशानी मानी जाती है। खासतौर पर गर्दन की स्किन जहां पर ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते और इलास्टिसिटी सबसे पहले खोती है। रिंकल्स और लाइंस दिखना शुरू हो जाती है। यहीं नहीं अगर इन लाइंस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत जल्दी गर्दन की स्किन लूज हो जाती है और बुढ़ापा दिखने लगता है। अब अगर आप खुद को यंग एंड फिट रखना चाहती हैं तो नेक की भी केयर करती होंगी। और अपनी लूज नेक की स्किन पर बोटोक्स लगवाने का प्लान कर रहीं या फिर चाहती है कि बोटोक्स जैसा ट्रीटमेंट मिल जाए तो ये 4 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।
कंसिस्टेंसी जरूरी है
मनचाहे रिजल्ट को पाने के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है। जब आप डेली इन मूवमेंट को करते हैं तो इससे गर्दन और जबड़े की मसल्स खिंचती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और साथ ही पोश्चर भी इंप्रूव होता है। जिससे गर्दन पर दिखने वाली लाइंस खत्म होती है। ये 4 एक्सरसाइज रेगुलर करें।
फोरहेड पुश
फोरहेड यानी माथे को पुश करने से गर्दन की स्किन को टाइट होने और टोन होने का मौका मिलता है। इसे करने के लिए माथे के ऊपर उंगली रखें और फिर दबाते हुए पीछे की तरफ धकेलें। ऐसा करते हुए गर्दन की मसल्स का इस्तेमाल करें और सिर को पीछे धकेलने से रोकें। ऐसा करने से नेक मसल्स एक्टिव होती है और मसल्स में टेंशन बढ़ती है, जिससे लूजपन खत्म होता है। इसी तरह से दोनों हाथ की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के पीछे रखें और आगे की तरफ धकेलें। साथ में गर्दन को एक्टिव रखें जिससे गर्दन झुके नहीं और मसल्स पर जोर पड़े। ऐसा करने से गर्दन की लाइनों को कम दिखने में मदद मिलती है।
गर्दन को पीछे लटकाएं ( हैंगिंग नेक)
गर्दन के पास आगे की तरफ की स्किन काफी लूज हो जाती है। इसे टोन करने के लिए हैंगिंग नेक एक्सरसाइज काम करेगी। बेड पर सीधा लेट जाएं और गर्दन को बेड के किनारे से नीचे की तरफ लटकाएं। चिन को ऊपर की तरफ उठाएं और गहरी सांस छोड़ें। इस पोजीशन में 10 सेंकेड से लेकर कुछ देर तक टिके रहें। ये एक्सरसाइज गर्दन के आगे वाले हिस्से और साइड के हिस्से की स्किन को मजबूत करती है। जिससे यंग एज में नेक की स्किन लूज नहीं होती।
च्यूइंग एक्सरसाइज
अगर आप डबल चिन और गर्दन की स्किन को टाइट रखना चाहती हैं तो च्यूइंग एक्सरसाइज करें। बैठ जाएं और ऊपर की तरफ देखें। गर्दन को पीछे ले जाएं और ये इतना पीछे रहे कि चिन एरिया ऊपर की तरफ हो जाए। फिर बगैर मुंह खोले चबाने की प्रैक्टिस करें जैसे आप कुछ खा रहे हों। ऐसा करीब 20 बार करें। ये एक्सरसाइज आपके जॉलाइन और गर्दन दोनों की मसल्स को स्टिमुलेट करती है और एक्टिव करती है। जिससे लूज हो रही स्किन को लिफ्ट होने का मौका मिलता है। जब आप लगातार ये एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ समय बाद गर्दन और जॉ लाइन दोनों में विजिबल फर्क दिखता है।
चिन फर्मिंग एक्सरसाइज
नीचे वाले होंठ को ऊपर वाले होंठ के ऊपर रखें और गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान चिन भी ऊपर हो जिससे जॉ लाइन में खिंचाव महसूस हो। गर्दन और जॉलाइन में महसूस हो रहा जेंटल स्ट्रेच बेहद काम का है। कुछ सेकेंड इस पोजीशन में बने रहें। लगभग 3 सेट करें। ये एक्सरसाइज नेक एरिया की मसल्स को मजबूत बनाने और टोन करने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


