3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इंफेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

Mar 09, 2026 09:00 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

सब्जियां हम सभी खाते हैं लेकिन कुछ सब्जियों को कई बार ऐसे ही कच्चा खा लेते हैं। डॉक्टर का कहना है कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें कच्चा खाना मतलब सेहत को खतरे में डालने जैसा होता है। उन्होंने 3 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया जिन्हें कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए।

3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इंफेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और हर कोई यही कहता है कि हरी सब्जियां खूब खाओ। कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हम बिना पकाए ही कई बार ऐसे ही खा लेते हैं- जैसे मटर, टमाटर, गोभी, पत्तागोभी। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बिना पकाए खाना आपकी सेहत के लिए काल बन सकता है। आप बीमार हो सकते हैं और शरीर में इंफेक्शन भी फैल सकता है। दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 3 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें भूलकर भी कच्चा खाने की गलती न करें। उनका कहना है अगर आप इन सब्जियों को कच्चा खाते हैं, तो डॉक्टर के पास पहुंच सकते हो। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये सब्जियां कौन सी हैं?

किन सब्जियों को कच्चा खाने से बचें?

1- पालक

डॉक्टर शुभम का कहना है कि नंबर 1 पर पालक है। पालक में ई कोली बैक्टीरिया और टेपवॉर्म के एग होते हैं। जो कई बार पालक धोने के बाद भी जिंदा रहते हैं। पालक अगर कोई कच्चा खाएं तो पेट में दर्द, डायरिया और गंभीर रूप से आंतों में इंफेक्शन फैल सकता है। कच्चे पालक में ऑक्सीलेट्स तत्व भी होते हैं, जो किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ा देते हैं।

पालक (Spinach / Palak)

फायदे क्या है- पालक अगर आप पकाकर खाते हैं, तो ये आयरन का बेहतरीन सोर्स है। पालक विटामिन्स (K, A, C), और फोलेट का एक पावरहाउस है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं। आप पालक की दाल और सब्जी बनाकर खाएं।

2- पत्ता गोभी

पत्ता गोभी के पत्तों के बीच छोटे-छोटे टेपवॉर्म के एग्स होते हैं, जो दिखते नहीं है। कई लोग सलाद में पत्ता गोभी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसे कच्चा खाते हैं और इसमें मौजूद एग्स गलती से खून में पहुंच जाए तो सीधा दिमाग की नसों तक पहुंच सकते हैं और फिर दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर में इंफेक्शन भी फैलेगा। पत्ता गोभी से जुड़े कुछ केस ऐसे आ चुके हैं।

फायदे- पत्तागोभी में विटामिन K, विटामिन C, फोलेट (विटामिन B9), फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन और एंथोसायनिन भी होता है, जो शरीर की सूजन कम करने और हार्ट के लिए अच्छा होता है।

3- बैंगन

बैंगन की सब्जी या भर्ता लोगों को खाना काफी पसंद है। शायद ही कोई होगा जो बैंगन कच्चा खाता हो लेकिन अगर फिर भी गलती से कभी खा लेते हैं, तो इसमें सोलानिन टॉक्सिन होते हैं। बैंगन में मौजूद ये टॉक्सिन्स जो उल्टी, दस्त, पेट के इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं। बैंगन को पकाकर खाने से सोलानिन खत्म हो जाता है और बैंगन फायदेमंद बन जाता है।

Side Effects of Brinjal During Pregnancy

फायदे- बैंगन फाइबर, पोटेशियम, और महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट (जैसे नैसुनिन) से भरपूर होता है, जो दिल और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। बैंगन खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसमें विटामिन B6, C, K, A होते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।