वजन घटाने के लिए तेजी से काम करते हैं ये तीन सप्लीमेंट्स, जान लें किन चीजों में मिलेंगे
Weight loss natural supplements: वेट लॉस करना चाहते हैं तो केवल एक्सरसाइज या डाइट से कई बार फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में कुछ सप्लीमेंट्स आपके वेट लॉस प्रोसेस को बढ़ा देते हैं। जैसे कि ये तीन न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट।

वेट लॉस की जर्नी हर किसी के लिए सरल नहीं होती। काफी सारे लोग बड़ी जतन के बाद वेट लॉस कर पाते हैं। ऊपर से सोशल मीडिया पर मिलने वाला ज्ञान उन्हें कन्फ्यूज कर देता है। फैंसी डाइट, फिटनेस ट्रेंड और तरह-तरह सप्लीमेंट्स लेने की सलाह। लेकिन इन सबके बीच कोई अगर ये बताए कि वेट लॉस के लिए केवल डाइट या एक्सरसाइज से काम नहीं चलेगा बल्कि उसके पूरे प्रोसेस को समझ कर वेट लॉस करें। तो ये काम ज्यादा आसान हो जाएगा। दरअसल, वेट लॉस में लाइफस्टाइल चेंज के साथ वजन का मैनेजमेंट जरुरी है। साथ ही कुछ नेचुरल सप्लीमेंट्स जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, भूख को कम करने और इमोशनल इटिंग को खत्म करने में मदद करता है। तो वेट लॉस करना और आसान हो जाता है। रॉबर्ट लव, न्यूरोसाइंटिस्ट ने तीन ऐसे ही वेट लॉस सप्लीमेंट्स के बारे में पोस्ट किया है। जो वेट लॉस पर वर्क करते हैं और साइकोलॉजिकल प्रोसेस जो फैट बर्निंग प्रोसेस को एक्टिवेट करता है।
इमोशनल इटिंग को खत्म करने वाला सप्लीमेंट
5 एचटीपी या ट्रिपोफान एक सप्लीमेंट है जो अक्सर एंजायटी, डिप्रेशन में प्रिसक्राइब की जाती है। लेकिन न्यूरोसाइंटिस्ट के मुताबिक इसे वेट लॉस सप्लीमेंट्स के तौर पर यूज किया जाता है। काफी सारे लोग जो इमोशनल ईटिंग करते हैं। वो या तो स्ट्रेस्ड होते हैं या फिर एंजायटी के शिकार रहते हैं। ट्रिप्टोफान नेचुरल तरीके से दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ाता है।
इसबगोल की भूसी
आयुर्वेद में कब्ज का इलाज बताई गई इसबगोल की भूसी फाइबर का जरूरी सोर्स है। जो गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। खाने के आधा से एक घंटा पहले अगर पानी में इसबगोल की भूसी डालकर पीते हैं। तो इससे भूख कम लगती है और गट बैक्टीरिया सेटिस्फाइड रहते हैं। इसबगोल बाउल मूवमेंट को भी सपोर्ट करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पावरफुल पॉलीफेनॉल एपीगैलेकेटेचिन 3 गैलेट (EGCG) होता है। जिसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। ये ऑक्सीडाइसिंग ऐर फैट बर्न प्रोसेस के जरिए वेट लॉस करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। ग्रीन टी के अलावा ये पॉलीफेनॉल माचा टी में पाया जाता है। जो दिमाग के लिए ग्रीन टी से दस गुना ज्यादा फायदेमंद है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


