नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर के इलाज के दौरान पीने-नहाने के लिए किया गौमूत्र का इस्तेमाल, डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

Feb 06, 2026 12:40 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

डॉ. शेट्टी कहते हैं कि, 'इस तरह की बातों को बढ़ावा देने का असली खतरा यह है कि वे पीड़ित को झूठी उम्मीद देने के साथ इलाज में देरी का कारण या बीच में ही इलाज छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का कारण बन सकती है।

नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर के इलाज के दौरान पीने-नहाने के लिए किया गौमूत्र का इस्तेमाल, डॉक्टरों ने दी सख्त चेतावनी

नवजोत कौर सिद्धू का हालिया खुलासा कि उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के दौरान गौमूत्र का उपयोग पीने और नहाने के लिए किया, स्वास्थ्य जगत में एक नई बहस की वजह बन गया है। एक तरफ जहां व्यक्तिगत आस्था और पारंपरिक उपचारों पर भरोसे की बात है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के विशेषज्ञ इसे एक जोखिम भरा कदम मान रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे किसी व्यक्ति के अनुभव निश्चित रूप से सहानुभूति के पात्र होते हैं, लेकिन जब बात सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक प्रमाणों की आती है, तो ऑन्कोलॉजिस्ट्स की चेतावनी को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र (गोमाता) मानकर उसके मूत्र (गौमूत्र) का उपयोग 'पंचगव्य' (दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र) चिकित्सा पद्धति में किया जाता है। इसे कैंसर, मधुमेह, त्वचा रोगों, और पाचन समस्याओं के लिए एक पारंपरिक औषधि माना जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकती है। हालांकि, इन पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं को कठोर वैज्ञानिक प्रमाणों से मान्यता प्राप्त नहीं है। यह साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक प्रमाण या चिकित्सा सहमति उपलब्ध नहीं है कि गौमूत्र कैंसर को ठीक कर सकता है।

क्या कहते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट

फोर्टिस (नोएडा) के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति आनंद कहते हैं कि कई पशु अध्ययनों में कुछ संभावित कैंसर-रोधी या प्रतिरक्षा-संशोधित (immune-modulatory) गुण देखे गए हैं, लेकिन इन्हें अभी तक सुरक्षित और प्रभावी मानव उपचार के रूप में विकसित या प्रमाणित नहीं किया गया है। कुछ अध्ययनों में यह संकेत मिला है कि गौमूत्र के कुछ घटक कुछ कीमोथेरेपी दवाओं की प्रभावशीलता बढ़ा सकते हैं। लेकिन गैर-स्टेराइल (अस्वच्छ) गौमूत्र का सेवन स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है, जिसमें संक्रमणों (जूनोटिक रोगों) का प्रसार शामिल है।

तनाव और प्रतिरक्षा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी ही अधिकांश बीमारियों की जड़ हैं। गौमूत्र को एक 'इम्यूनो-मॉड्यूलेटर' माना जाता है, जो शरीर के रक्षा तंत्र को मजबूत बनाकर रोगों को पनपने से रोकने में मदद करता है।

कैंसर-रोधी क्षमता और कोशिका सुरक्षा

वैज्ञानिक शोधों (जैसे लिम्फोसाइट्स पर अध्ययन) के अनुसार, गौमूत्र में मौजूद यूरिक एसिड और एलैंटोइन जैसे तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शरीर में मौजूद 'फ्री रेडिकल्स' (हानिकारक कणों) को खत्म कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसके अलावा यह स्वस्थ कोशिकाओं (लिम्फोसाइट्स) को समय से पहले मरने से रोकता है और उन्हें अधिक सक्रिय बनाता है। सबसे प्रभावी बात यह है कि इसमें क्षतिग्रस्त डीएनए को रिपेयर करने और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने की क्षमता देखी गई है।

झूठी उम्मीद स खतरा

नवी मुंबई के फोर्टिस हीरानंदानी हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. शिशिर शेट्टी ने गौमूत्र से जुड़े इन दावों को 'वैज्ञानिक रूप से गलत और संभावित रूप से खतरनाक बताया है। डॉ. शेट्टी ने एचटी लाइफस्टाइल से बातचीत के दौरान कहा, 'इस तरह की बातों को बढ़ावा देने का असली खतरा यह है कि वे पीड़ित को झूठी उम्मीद देने के साथ इलाज में देरी का कारण या बीच में ही इलाज छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का कारण बन सकती है। जिससे रोगी की सेहत के लिए खतरा पैदा हो सकता है। डॉ. शेट्टी कहते हैं कि ऑन्कोलॉजी का इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां अप्रमाणित उपायों ने स्टैंडर्ड केयर की जगह लेने पर नुकसान पहुंचाया है।

डॉ. शेट्टी की स्पष्ट चेतावनी

डॉ. शेट्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक हस्तियों को सोशल मीडिया पर चिकित्सा संबंधी दावे करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। उनका कहना है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज अक्सर 'चमत्कार' की उम्मीद करते हैं, और ऐसे में सुनी-सुनाई बातों को बढ़ावा देना उनकी जान के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

सिद्धू बनाम मेडिकल साइंस

एक तरफ जहां नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर से अपनी जंग में 'लाइफस्टाइल बदलाव' और 'सकारात्मक नजरिए' को श्रेय दिया, वहीं चिकित्सा जगत ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। सिद्धू के अनुसार, खान-पान और जीवनशैली में बदलाव रिकवरी की कुंजी है। जबकि डॉक्टरों का मानना है कि कैंसर से रिकवरी केवल और केवल 'एविडेंस-बेस्ड मेडिकल ट्रीटमेंट' का परिणाम होती है। ऑन्कोलॉजिस्ट्स ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मरीज केवल क्वालिफाइड विशेषज्ञों और वैज्ञानिक डेटा पर ही भरोसा करें। कैंसर के निदान में लाइफस्टाइल सप्लीमेंट्री हो सकती है, लेकिन वैज्ञानिक इलाज का विकल्प कतई नहीं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।