Summer Drink: नौतपा शुरू होने के साथ जरूर पिएं खस से बनी ड्रिंक, तन-मन को रखेगी ठंडा

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Khus Drink Benefits: नौतपा 25 मई से शुरू होने वाला है। तन-मन को जला देने वाली गर्मी में शरीर को राहत देने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खस ड्रिंक पीना चाहिए। रोजाना खस ड्रिंक पीने के फायदे आप भी जान लें।

Summer Drink: नौतपा शुरू होने के साथ जरूर पिएं खस से बनी ड्रिंक, तन-मन को रखेगी ठंडा

गर्मी का सबसे भयंकर दौर चल रहा है। यूपी के शहरों का तापमान तो 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। वहीं 25 मई से नौतपा शुरू होगा। जिसमे सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। गर्मी और धूप से शरीर को बचाने के साथ ही ऐसी चीजों को खाने-पीने की जरूरत है जो शरीर को अंदर से ठंडा करके रखें। बॉडी का टेंपरेचर बाहर के हीट से ज्यादा इफेक्टिव ना हो। इतने गर्म मौसम में शरीर में पानी की कमी ना हो और डिहाइड्रेशन से बचने के साथ ही सेहत बनी रही इसके लिए कुछ समर ड्रिंक्स को जरूर पिएं। इसी ड्रिंक में शामिल है खस का ड्रिंक। खस नेचुरल कूलिंग एजेंट है जिसे इन भयंकर गर्मी के दिनों में समर ड्रिंक की तरह जरूर इस्तेमाल करें।

बेस्ट समर ड्रिंक है खस

खस एक तरह की जड़ होती है जिसका अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में इसे दवा माना जाता है और अगर इस खस को भिगोकर इसके पानी को पिया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट ने खस ड्रिंक के कई फायदे गिनाएं हैं।

नेचुरल कूलेंट का काम करता है खस ड्रिंक

चिलचिलाती गर्मी से शरीर को बचाने के लिए और ठंडक देने के लिए खस की जड़ को भिगोकर पीना चाहिए। इसके कूलिंग एजेंट शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मी के दिनों में वेटिवर घास की जड़ को पानी में भिगोकर छानकर पीना चाहिए।

हाइड्रेशन देता है

तेज गर्मी के मौसम में शरीर का पानी तेजी से सूखता है। पसीना निकलता है और बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। खस का ड्रिंक पीने से ना केवल प्यास कम लगती है बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस होता है। सोडियम , मैग्नीशियम और पोटैशियम ये तीनों मिनरल्स मसल्स और नर्व्स सिस्टम के काम के लिए जरूरी है। खस की ड्रिंक बॉडी में हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाकर रखने में मदद करता है। गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाली थकान और मसल्स क्रैम्प में राहत देता है।

स्किन को प्रोटेक्ट करता है

गर्मी के दिनों में स्किन में रैशेज, खुजली, फंगल इंफेक्शन की समस्या पनपने लगती है। खस की जड़ को पानी में भिगोकर उससे नहाने से ये एंटीसेप्टिक का काम करता है। वैसे जब आप खस ड्रिंक को पीते हैं तो ये अंदर से बॉडी को क्लीन कर एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है। जिससे स्किन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।

डाइजेशन में मददगार

खस की जड़ से बनी ड्रिंक को पीने से ये पेट को ठंडक देता है। जिससे डाइजेशन गर्मी में सही बना रहता है। इनडाइजेशन, एसिडिटी और सूजन को कम करता है। गर्मी के दिनों में खाना खाने के बाद खस की ड्रिंक पीने से ये खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है और हेल्दी ड्रिंक का बेस्ट ऑप्शन है।

समर स्ट्रेस कम करें

गर्मी की वजह से मसल्स संकुचित होती है और उनमे स्ट्रेस बढ़ता है। खस ड्रिंक पीने से बॉडी कूल होती है। मसल्स में हो रहे स्ट्रेस और संकुचन कम होते हैं। जिससे माइंड भी रिफ्रेश होता है।

कैसे बनाएं खस ड्रिंक

खस ड्रिंक बनाने के लिए किसी कांच की बोतल में 15-20 ग्राम खस की जड़ को पानी में डालकर रख दें। करीब 3-4 घंटा भिगोकर रखने के बाद पानी को छान लें। फिर इसे पीने के लिए यूज करें। बोतल में दोबारा दूसरी जड़ डालकर भिगो दें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।