बरसात में कौन-सी 10 सब्जियां नहीं खानी चाहिए? डॉ निकिता ने शेयर की पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। डॉ निकिता बताती हैं कि इन दिनों आपको कुछ खास सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट

Monsoon Health Tips

बारिश का मौसम तेज गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। खासकर अपने खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। नेचुरोपैथी डॉक्टर और डाइट कंसल्टेंट डॉ निकिता विजय एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि बरसात के मौसम में नमी और बैक्टीरिया काफी बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि कुछ सब्जियों में संक्रमण या पाचन संबंधी समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों कुछ सब्जियां खाने से बचना चाहिए, वरना सेहत को नुकसान हो सकता है। डॉक्टर ने ऐसी 10 सब्जियों की एक लिस्ट शेयर की है, जिन्हें मॉनसून में अवॉइड करना ही बेहतर है। साथ ही उन्होंने बताया है कि हेल्दी रहने के लिए इन दिनों कैसे डाइट रखें।

बरसात के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

1) पत्तागोभी

डॉ निकिता बताती हैं कि मॉनसून में पत्तागोभी खाने से खास परहेज करना चाहिए। दरअसल पत्तागोभी में कीड़े और बैक्टीरिया का जोखिम अधिक रहता है। इसकी परतों के बीच कीड़े और गंदगी छिपे रह सकते हैं, जिन्हें साफ करना भी मुश्किल होता है।

2) फूलगोभी

फूलगोभी में भी अक्सर कीड़े और गंदगी छिपे होने का रिस्क ज्यादा रहता है। साथ ही डॉक्टर कहती हैं कि इन दिनों ये गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को भी बढ़ा सकती है।

3) पालक

मौसम में ज्यादा नमी की वजह से पालक के पत्तों पर कीटाणु हो सकते हैं, साथ ही मौसम ऐसा है कि कीचड़ भी लगी रह सकती है। इसलिए डॉक्टर सलाह देती हैं कि पालक खाना है, तो अच्छे से धो कर और पकाकर ही खाएं।

4) मेथी

डॉ निकिता बताती हैं कि बरसात के दिनों में मेथी खाना अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि मेथी पचने में काफी भारी होती है और ये पेट में भयंकर गैस भी बना सकती है। इसके अलावा संक्रमण और साफ-सफाई से जुड़े इश्यू भी रहते हैं।

5) सरसों का साग

बरसात के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इस वजह से सरसों के पत्ते बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। इसलिए सरसों का साग बनाते हुए इसकी ताजगी का विशेष ध्यान रखें।

6) बथुआ

डॉक्टर कहती हैं कि बथुआ भी इन दिनों पचाने में काफी मुश्किल होता है। साथ ही इसमें भी कीड़े या बैक्टीरिया भी छिपे हो सकते हैं, इसलिए खाने से पहले अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है।

7) मशरूम

मॉनसून में एक्स्ट्रा नमी के कारण मशरूम में फफूंद लगने का खतरा रहता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देती हैं कि हमेशा इन्हें किसी विश्वशनीय स्रोत से ही लें और खाने से पहले जरूर चेक कर लें।

8) बैंगन

बरसात के दिनों में बैंगन खाना पेट की समस्या को बुलावा दे सकता है।डॉक्टर बताती हैं कि कुछ लोगों में बैंगन खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, तो वहीं कुछ लोगों को एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है।

9) भिंडी

बारिश में मौसम में भिंडी बहुत जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा सब्जी बनाने से पहले इन्हें चेक कर लें। साथ ही हमेशा ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली भिंडी ही खरीदें।

10) परवल

डॉ निकिता कहती हैं कि बासी या खराब क्वालिटी वाला परवल पाचन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा ताजा परवल ही कंज्यूम करें।

बारिश के दिनों में कैसा रखें खानपान

डॉक्टर कहती हैं कि बारिश के मौसम में हमेशा ताजी और मौसमी सब्जियों का ही सेवन करें। इन्हें अच्छे से धो कर ही पकाने रखें। खासकर हरी सब्जियों को अच्छी तरह पकाने के बाद ही खाएं। इसके अलावा अपने पाचन का बहुत ख्याल रखें। इन दिनों हल्का और आसान से पचने वाला भोजन ही खाएं।

काम की बात: अगर किसी को पहले से ही एलर्जी या पाचन संबंधी समस्या है, तो इन सब्जियों का सेवन और भी सावधानी से करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने डॉक्टर की भी सलाह लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।