Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थNatural Sleep Tonic Masala Doodh Recommended by Nutritionist Shweta Shah
नींद नहीं आती? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का आयुर्वेदिक स्लीप टॉनिक करेगा कमाल

नींद नहीं आती? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का आयुर्वेदिक स्लीप टॉनिक करेगा कमाल

संक्षेप:

अगर रात को नींद नहीं आती और मन बेचैन रहता है, तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह द्वारा सुझाया गया यह आयुर्वेदिक स्लीप टॉनिक शरीर को रिलैक्स कर प्राकृतिक रूप से गहरी नींद में मदद कर सकता है।

Dec 19, 2025 04:28 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, ज्यादा स्क्रीन टाइम और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से नींद की समस्या आम हो गई है। कई लोग घंटों बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, हर बार नींद की गोलियों पर निर्भर रहना सही समाधान नहीं है। शरीर को कभी-कभी सिर्फ सही पोषण और सुकून देने की जरूरत होती है। श्वेता शाह एक नेचुरल आयुर्वेदिक स्लीप टॉनिक की सलाह देती हैं जिसे सोने से पहले पीने से दिमाग शांत होता है और शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स मोड में चला जाता है। यह खास दूध शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद के नेचुरल साइकिल को सपोर्ट करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस स्लीप टॉनिक में सौंफ, बादाम, खसखस, इलायची, मिश्री, काली मिर्च, केसर और काली किशमिश जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये सभी सामग्री आयुर्वेद में मन को शांत करने और तनाव कम करने के लिए जानी जाती हैं। सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है जिससे रात में भारीपन नहीं रहता। बादाम और खसखस नर्व्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जबकि केसर मूड को बेहतर करता है। काली किशमिश शरीर को पोषण देकर थकान दूर करती है।

मसाला दूध पाउडर कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले सौंफ, बादाम, खसखस, इलायची, मिश्री, काली मिर्च, केसर और काली किशमिश लें।
  • उसके बाद सभी सामग्री को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इसे एक साफ, एयरटाइट जार में स्टोर करें, यह मिश्रण 2–3 हफ्तों तक सुरक्षित रहता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

सोने से पहले आधा चम्मच मसाला दूध पाउडर, 1 कप गर्म दूध में मिलाएं और धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं। बेहतर परिणाम के लिए इसमें चाहें तो 1 टेबलस्पून घी भी मिला सकते हैं।

ये भी पढ़ें:बुखार में नेचुरल हीलिंग! क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा का देसी उपाय

मसाला दूध क्यों असरदार है?

  1. ओवरथिंकिंग और बेचैनी को कम करता है: मसाला दूध में मौजूद खसखस, इलायची और सौंफ दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। ये नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करते हैं, जिससे बार-बार आने वाले विचार, घबराहट और रात की बेचैनी कम होती है। यही वजह है कि इसे पीने के बाद नींद जल्दी आती है।
  2. नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है: खसखस, बादाम और जायफल दिमाग को पोषण देते हैं। इनका कॉम्बिनेशन दिमाग को रिलैक्स कर गहरी नींद में जाने में मदद करता है।
  3. पाचन तंत्र को सुधारता है: अक्सर खराब पाचन की वजह से नींद नहीं आती। मसाला दूध में मौजूद सौंफ, इलायची और काली मिर्च- गैस और भारीपन को कम करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करते हैं और आंतों को शांत करते हैं। जब पाचन बेहतर होता है, तो शरीर अपने आप रिलैक्स मोड में चला जाता है।
  4. शरीर की ऊर्जा और हार्मोन बैलेंस करता है: केसर और काली किशमिश शरीर को भीतर से पोषण देते हैं। केसर मूड को बेहतर करता है, किशमिश थकान दूर कर एनर्जी लौटाती है और दोनों मिलकर हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करते हैं। इससे सुबह उठने पर भारीपन नहीं, बल्कि हल्कापन महसूस होता है।

ये भी पढ़ें:साफ दिखने वाली ये कुछ चीजें अंदर से हो सकती हैं जर्म्स से भरी, कब बदलें?

नोट: इस टॉनिक को नियमित रूप से पीने से ना सिर्फ नींद की क्वालिटी बेहतर होती है, बल्कि सुबह उठने पर शरीर ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करता है। लेकिन किसी मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।