Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थNatural Remedy for Fever Clinical Dietitian Ruchhi Chawda Recommends
बुखार में दवा से पहले आजमाएं यह नेचुरल ड्रिंक, डाइटिशियन रुचि चावड़ा का नुस्खा

बुखार में दवा से पहले आजमाएं यह नेचुरल ड्रिंक, डाइटिशियन रुचि चावड़ा का नुस्खा

संक्षेप:

बुखार हमेशा दवा की मांग नहीं करता। क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा के अनुसार, सही पोषण और प्राकृतिक उपाय शरीर को संतुलित कर धीरे-धीरे रिकवरी में मदद कर सकते हैं।

Dec 19, 2025 08:01 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जब शरीर का तापमान बढ़ता है तो सबसे जरूरी होता है शरीर को हाइड्रेट रखना और इम्युनिटी को सपोर्ट देना। क्लिनिकल डाइटिशियन रुचि चावड़ा बताती हैं कि हर बार बुखार में दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। कई बार किचन में मौजूद साधारण चीजें शरीर को नेचुरली हील करने में मदद कर सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके अनुसार, लौंग का पानी एक ऐसा ही प्राकृतिक उपाय है जो बुखार के दौरान शरीर को राहत देता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर की आंतरिक सूजन को शांत करने में मदद करते हैं। यह उपाय शरीर के तापमान को धीरे-धीरे संतुलित करता है और कमजोरी से उबरने में सहायक होता है।

डाइटिशियन रुचि चावड़ा कहती हैं,

'नेचुरल रेमेडीज का उद्देश्य तुरंत बुखार ‘दबाना’ नहीं, बल्कि शरीर को खुद से रिकवर करने में मदद देना होता है। लौंग का पानी इसी सिद्धांत पर काम करता है।'

लौंग का पानी पीने के फायदे

  • शरीर का तापमान धीरे-धीरे संतुलित करता है: लौंग में मौजूद प्राकृतिक यौगिक (जैसे यूजेनॉल) शरीर की अंदरूनी गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। यह बुखार को अचानक दबाने की बजाय धीरे-धीरे कंट्रोल करता है जिससे शरीर को झटका नहीं लगता।
  • इम्युनिटी को मजबूत करता है: बुखार अक्सर किसी इंफेक्शन की वजह से आता है। लौंग का पानी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
  • कमजोरी और थकान में राहत देता है: बुखार में अक्सर बहुत ज्यादा थकान, बदन दर्द और सुस्ती महसूस होती है। लौंग का पानी शरीर को अंदर से सुकून देता है और एनर्जी लेवल को धीरे-धीरे बेहतर करता है जिससे रिकवरी आसान होती है।
  • शरीर को हाइड्रेट रखता है: बुखार के समय पसीना ज्यादा आता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। गुनगुना लौंग का पानी शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और ड्रायनेस से बचाता है।
  • पाचन तंत्र को शांत करता है: बुखार के दौरान भूख कम लगना और पेट भारी रहना आम समस्या है। लौंग का पानी पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है जिससे गैस, मतली और अपच जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं।
  • रिकवरी प्रोसेस को तेज करता है: लौंग का पानी शरीर को रिलैक्स करता है और नींद की क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। अच्छी नींद और आराम बुखार से जल्दी उबरने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें:फ्रिज में रखा चावल फायदेमंद या जहर? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने बताया सच

लौंग का पानी कैसे बनाएं?

1 कप पानी लें, 4–5 लौंग डालकर हल्का उबालें और फिर गुनगुना होने पर धीरे-धीरे पिएं।

नोट: यह उपाय हल्के बुखार में सहायक हो सकता है। तेज या लंबे समय तक बुखार रहने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।