Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थNatural Joint Pain Remedy Herbal Lep for Joint Pain by Nutritionist Shweta Shah
बिना दवा के पाएं आराम: जोड़ों के दर्द के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का हर्बल लेप

बिना दवा के पाएं आराम: जोड़ों के दर्द के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का हर्बल लेप

संक्षेप: Joint Pain Relief at home: जोड़ो का दर्द एक कॉमन और मेजर हेल्थ इशू है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का यह पारंपरिक लेप जोड़ों के दर्द से राहत पाने का सरल और प्राकृतिक उपाय है।

Wed, 12 Nov 2025 01:03 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Natural Joint Pain Remedy: जोड़ों का दर्द या जॉइंट पेन आजकल हर उम्र में आम समस्या बनती जा रही है। बढ़ती उम्र, गलत खानपान, लंबे समय तक बैठने की आदत और तनाव के कारण शरीर में जकड़न और सूजन महसूस होना स्वाभाविक है। ऐसे में बाजार की दवाइयों या क्रीम पर निर्भर रहने के बजाय, घरेलू उपाय ना सिर्फ सुरक्षित बल्कि लंबे समय तक असरदार भी साबित होते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में एक ऐसा age-old lep शेयर किया है जो जोड़ों के दर्द, सूजन और जकड़न को प्राकृतिक तरीके से कम करने में मदद करता है। इस लेप में शामिल हैं- अरंडी का तेल (Castor Oil), शहद (Honey), दालचीनी (Cinnamon) और चूना (Calcium Hydroxide) जिनकी गर्माहट और औषधीय गुण मिलकर दर्द से राहत दिलाते हैं।

लेप लगाने का तरीका और फायदे (How to Apply & Benefits)

  • सामग्री मिलाना: एक चम्मच अरंडी का तेल लें और इसमें आधा चम्मच शहद, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और थोड़ी मात्रा में चूना मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • लगाने का सही समय: यह लेप रात में सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर लगाएं। हल्के कपड़े या पट्टी से ढक लें और पूरी रात के लिए छोड़ दें।
  • सुबह का असर: सुबह उठने पर हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। नियमित उपयोग से जोड़ों की सूजन, अकड़न और दर्द में राहत महसूस होती है।

क्यों है यह असरदार:

  • अरंडी का तेल शरीर को डिटॉक्स करता है और सूजन घटाता है।
  • शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं।
  • दालचीनी गर्माहट देकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।
  • चूना हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करने में सहायक है।

ये भी पढ़ें:देसी घी का जादू: शरीर के इन 4 हिस्सों पर रोजाना लगाएं और देखें फायदे

सावधानी: अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो लेप लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की एलर्जी या जलन होने पर तुरंत हटा लें और डॉक्टर की सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।