
नेशनल अवॉर्ड विनिंग डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया अचानक से चकत्ते निकलने लगे तो क्या करें?
Pitti uchalane pr kya kare: शरीर पर अचानक से लाल चकत्ते उभरे हुए दिखने लगते हैं और उनमे खुजली होती है तो उन्हें पित्ती उछलना कहते हैं। अग्रेजी में इसे हाइव्स बोलते हैं, जिसका इलाज बता रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट।
कुछ लोगों को अचानक से स्किन पर लाल चकत्ते उभर आते हैं। ये किसी कीड़े या मच्छर के काटने से नहीं होता। बस यूं ही बड़े और छोटे आकार के चकत्ते हाथ और पैरों में खासतौर पर दिखने लगते हैं। अगर इनमे खुजली भी होती है। दरअसल इस समस्या को हाइव्स या अर्टिकेरिया कहते हैं। हिंदी में आमतौर पर लोग इसे पित्ती उछलना कहते हैं। कुछ लोगों अक्सर ये समस्या हो जाती है। जिससे निपटने के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है।

क्यों शरीर पर उछल जाती है पित्ती
पित्ती उछलने की समस्या के लिए अक्सर इन कारणों को जिम्मेदार माना जाता है।
- मौसम में बदलाव, जैसे गर्मी से सर्दी से सर्दी से अचानक गर्मी वाले मौसम में पित्ती यानी शरीर पर लाल उभरे हुए चकत्ते निकलने लगते हैं।
- पित्ती उछलने का एक कारण परागण यानी पोलेंस भी होते हैं। जिससे किसी को एलर्जी होने से स्किन पर चकत्ते हो जाते हैं। जिनमे खुजली भी होती है।
- कुछ फूड्स खाने की वजह से भी शरीर पर चकत्ते यानी की पित्ती निकल जाती है। जैसे मूंगफली, पिस्ता, काजू, बादाम जैसे नट्स अगर किसी को एलर्जी करते हैं तो उससे भी चकत्ते निकल आते हैं। या फिर शेलफिश जैसे सी फूड की वजह से भी हाइव्स होते हैं।
- अगर शरीर के किसी खास हिस्से पर ज्यादा देर तक प्रेशर बना रहता है तो आसपास के हिस्से में चकत्ता, लालिमा, खुजली हो जाती है।
- कई बार एल्कोहल पीने की वजह से भी शरीर पर पित्ती निकल आती है।
- अगर कोई इंसान बहुत ज्यादा स्ट्रेस महसूस कर रहा है तो भी उसके शरीर पर लाल रंग के उभरे चकत्ते निकल आते हैं।
- वहीं कुछ लोगों को धूप की रोशनी से भी एलर्जी हो जाती है और चकत्ते निकल जाते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया अचानक से चकत्ते निकलने पर क्या करें
अगर किसी को अचानक से लाल उभरे चकत्ते शरीर पर दिख रहे हैं और उनमे खुजली हो रही है तो उसे ये 4 उपाय करने चाहिए।
बर्फ से करें सिंकाई
कोल्ड कंप्रेस का आइडिया, शरीर के जिन हिस्सों पर चकत्ते दिख रहे हैं वहां पर आइज बैग से सिंकाई करें। यानी बर्फ को किसी साफ कपड़े पर लपेटकर उन हिस्सों की सिंकाई करें।
ओटमील बाथ
ओटमील को पानी में मिलाकर उसमे बैठ कर बाथ लें। ओट्स में एंटी इंफ्लामेटरी एवेनथ्रामाइड्स जैसे कंपाउंड होते हैं। जो स्किन की सूजन और रेडनेस को कम करते हैं और स्किन को आराम पहुंचाते हैं।
ओटमील लोशन या कैलामाइन लोशन लगाएं
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सू बताती हैं कि अगर किसी को लाल रंग के चकत्ते होते हैं तो उसे कैलामाइन लोशन या फिर ओटमील लोशन लगाना चाहिए। इससे आराम मिलता है। लेकिन इन क्रीम को लगाने से पहले अच्छी तरह से पैच टेस्ट जरूर कर लें।
महक वाले प्रोडक्ट ना करें यूज
इसके साथ ही किसी भी महक वाले प्रोडक्ट साबुन, शैंपू का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
कॉटन के कपड़े पहनें
ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें। जिससे स्किन को रिलैक्स महसूस हो और राहत मिले। अगर ये चकत्ते फिर भी नहीं जाते हैं तो फौरन किसी डॉक्टर से ट्रीटमेंट के लिए जरूर मिलना चाहिए।
डिस्क्लैमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी उपचार के लिए प्रोफेशनल डॉक्टर से कंसर्ट जरूर करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




