नाना पाटेकर को आया कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक से कितना अलग? जानें कैसे दी जाती है CPR

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

75 साल की उम्र में एक्टर नाना पाटेकर की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। आइये जानते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर होता है और CPR कैसे दिया जाता है।

Nana Patekar dies at 75 of Cardiac Arrest
नाना पाटेकर को आया कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक से कितना अलग

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल थी और उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। मेडिकल टीम को बुलाया गया, तब वह बेहोश मिले। करीब 45 मिनट तक CPR देने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया और फिर एक्टर को मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर की मौत की खास वजह कार्डियक अरेस्ट बना और उन्हें CPR भी दिया गया। आज हम आपको बताएंगे कि हार्ट अटैक से कार्डियक अरेस्ट कितना अलग है और CPR कैसे देते हैं?

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर होता है?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षल इंगले (रूबी हॉल क्लीनिक, पुणे) के अनुसार, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दोनों अलग-अलग होते हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वाली किसी ब्लॉकेज में रुकावट आ जाती है, जिससे दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। वहीं कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है, जिससे शरीर और दिमाग तक खून पहुंचना बंद हो जाता है। हार्ट अटैक में व्यक्ति आमतौर पर होश में रह सकता है और सांस लेता रहता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है और सामान्य रूप से सांस लेना भी बंद कर देता है।

कार्डियक अरेस्ट के खास लक्षण क्या होते हैं?

डॉ. हर्षल का कहना है कि कार्डियक अरेस्ट हमेशा अचानक होता है, जिसकी वजह से लक्षण तुरंत ही दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इंसान अचानक बेहोश हो जाता है, चक्कर आता है या फिर हांफता है। इसके अलावा पहले सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, तेज या अनियमित धड़कन, चक्कर आना या अचानक कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

CPR देने का तरीका

डॉ. हर्षल ने CPR देने का तरीका भी बताया है:

1. सीने पर हाथ रखें: व्यक्ति को पीठ के बल समतल और सख्त जगह पर लिटाएं। एक हाथ की हथेली का निचला हिस्सा छाती के बीच यानी सीने की हड्डी पर रखें और दूसरा हाथ उसके ऊपर रखें।

2. छाती को दबाएं: कोहनियों को सीधा रखते हुए छाती के बीच में जोर से और तेजी से दबाएं। एक मिनट में 100 से 120 बार छाती को दबाना चाहिए। हर बार दबाने के बाद छाती को पूरी तरह अपनी सामान्य स्थिति में वापस आने दें। वयस्क व्यक्ति में छाती को लगभग 5 से 6 सेंटीमीटर तक दबाएं।

3. मदद आने तक जारी रखें: अगर आपको सीपीआर देने की ट्रेनिंग है, तो 30 बार छाती दबाने के बाद 2 बार मुंह से सांस दें। अगर आपको ट्रेनिंग नहीं है या मुंह से सांस नहीं दे पा रहे हैं, तो लगातार सिर्फ छाती दबाते रहें। मेडिकल मदद आने तक या व्यक्ति के सामान्य रूप से सांस लेने तक सीपीआर जारी रखें।

मेडिकल टीम को कॉल करें

अगर अचानक किसी व्यक्ति को कभी कार्डियक अरेस्ट आता है, तो बिना देर किए मेडिकल टीम को कॉल करें। उन्हें AED (Automated External Defibrillator) मशीन लाने को कहे। जब सीपीआर से होश नहीं आता है, तब एईडी ट्राई किया जाता है, जिसमें सीने पर शॉक दिया जाता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थनाना पाटेकर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट, जानिए क्या है और कैसे देते हैं CPR?