गैस चूल्हे से निकल रही पीले रंग की फ्लेम तो संभल जाए, सेहत के लिए होता है नुकसानदेह
Why is the gas stove flame yellow: गैस चूल्हे की लौ अगर पीले या ऑरेंज कलर की दिख रही है तो फौरन सतर्क हो जाए नहीं तो खाना बनाने वाले को सकती हैं ये समस्याएं।
किचन में काम करते वक्त कई बार गैस चूल्हे की लौ का रंग बदल जाता है। जिसे महिलाएं हल्के में लेती हैं और ध्यान नहीं देती। लेकिन अगर रसोईघर में रखे चूल्हे की गैस की फ्लेम का रंग नीला ना दिखकर ऑरेंज या पीले रंग का दिख रहा है तो फौरन संभल जाएं। फ्लेम का ये रंग रसोई में खाना बना रहे इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है।
गैस लीक होने का देता है संकेत
चूल्हे की फ्लेम अगर नीले रंग के बजाय बैंगनी, पीले या ऑरेंज रंग की दिख रही है और एक समान ना निकलकर कहीं कम और कहीं ज्यादा निकल रही, तो इसका मतलब है कि चूल्हे से गैस लीक हो रही है। जो सेहत के लिए नुकसानदेह होती है।
गैस की पीली फ्लेम सेहत के लिए कैसे है हार्मफुल
गैस चूल्हे से अगर पीले रंग की लौ निकल रही है तो इसका मतलब है कि गैस लीक हो रही है। और, ये गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड होती है। जो कि बेहद खतरनाक होती है और इसे लगातार सांस के जरिए लेने पर कई सारी समस्याएं होने लगती है। दरअसल, जब गैस चूल्हे से पीले रंग की लौ निकलती है तो इसका मतलब है कि गैस ठीक तरीके से जल नहीं रही और उसमे से कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलने लगती है।
गैस चूल्हे से निकल रही कार्बन मोनो ऑक्साइड से सेहत को होने वाले नुकसान
पीले रंग की लौ निकलने वाले चूल्हे से महिलाओं को हो सकती है ये समस्याएं।
सिर में तेज दर्द
उल्टी लगना
चक्कर आना
सांस लेने में तकलीफ (लगातार गैस की लीकेज अस्थमा का कारण बन सकती हैं)
स्किन पर रेडनेस
फ्लू जैसे लक्षण लेकिन बुखार नहीं होता
रसोई में काम करने के बाद समस्या बढ़ जाती है।
या, घर में एक बार में एक से ज्यादा लोग बीमार हो रहे।
कैसे सही करें गैस चूल्हे की पीली लौ
गैस चूल्हे से अगर पीली या ऑरेंज कलर की लौ निकल रही है तो इसे सही करने के लिए बर्नर को निकालकर साफ करें।
अगर बर्नर साफ है तो चूल्हे को किसी प्रोफेशनल से सही कराएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।