सेहत के लिए सिगरेट-शराब से ज्यादा खतरनाक है ये 1 चीज, 85% लोग हैं परेशान, मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन ने चेताया
ज्यादातर लोगों को लगता है कि शराब और सिगरेट पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन एक और चीज है, जिसकी वजह से आप हर दिन बीमार हो रहे हो। मुंबई के सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने इस बारे में लोगों को सचेत किया।

आजकल की बदलती हुई लाइफस्टाइल में लोग खान-पान पर पूरा ध्यान दे रहे हैं लेकिन फिर भी बीमार रहते हैं। कई लोग शराब और स्मोकिंग को इसका जिम्मेदार मानते हैं लेकिन मुंबई के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा का कहना है कि ये बिल्कुल गलत है। शराब और सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक एक चीज है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। भारत में 85% लोग इस चीज से परेशान हैं लेकिन सॉल्यूशन नहीं खोज रहे। चलिए बताते हैं डॉक्टर मनन वोरा किस चीज के बारे में लोगों को सावधान कर रहे हैं।
कौन सी चीज है नुकसानदायक
शराब और सिगरेट से ज्यादा सेहत के लिए नुकसानदायक है स्ट्रेस (तनाव)। जी हां, अगर आप रोजाना स्ट्रेस लेते हैं और नींद पूरी नहीं करते हैं, तो ये लगातार बढ़ता रहा है। दिमाग पर पड़ रहा रोजाना का बर्डन सेहत और शरीर के कई हिस्सों पर सीधा असर डालता है। स्ट्रेस के कारण शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करेगा और आपको लगेगा कि आप लो फील कर रहे हैं। स्ट्रेस धीरे-धीरे इंसान को मार देता है और एक दिन शरीर में कुछ नहीं बचेगा।
शरीर देता है सिग्रल
डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को लगता है कि स्ट्रेस मतलब मेंटल हेल्थ। लेकिन कई बार ये सिर्फ मेंटल हेल्थ तक सीमित नहीं रहता। बल्कि शरीर स्ट्रेस ज्यादा होने पर सिग्नल देती हैं, जिसमें बॉडी पेन, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कंधों पर तनाव और दांत पीसना। जब आप प्रेशर में होते हैं और काफी ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो इस तरह की चीजें रोजाना होने लगती हैं।
कमी क्या है
आजकल लोग स्क्रीन टाइम और लेट लाइफस्टाइल के कारण नींद भी कम लेते हैं। हर इंसान को करीब 7-8 घंटे की प्रॉपर नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी करना शरीर को ऊर्जा देने जैसा है। जैसे मशीन को चालू करने से पहले तेल डालना पड़ता है, वैसे ही शरीर को चलाने से पहले ऊर्जा इकट्ठी करनी पड़ती है। अगर आप कम सोते हैं, तो पिछले दिन का स्ट्रेस अगले दिन कैरी होता है और फिर आज का तनाव और जुड़ जाता है।
क्या करें
डॉक्टर वोरा का कहना है कि स्ट्रेस लेना कम करें। अगर कोई खास प्रॉब्लम है तो उसे फैमिली या फ्रेंड्स के साथ शेयर कर खत्म करने की कोशिश करें। साथ ही अपनी नींद को पूरा करने की कोशिश करें। इससे स्ट्रेस कम होगा और शरीर बेहतर फील करेगा।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


