Mounjaro Brides Trend: शादी से पहले तेजी से वजन घटा रहीं लड़कियां, क्या ये सुरक्षित है?
Mounjaro Brides Trend इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। पतला होने के लिए अब लोग जिम या डायटिंग में मेहनत करने के बजाय इसका सहारा ले रहे हैं। चलिए बताते हैं आखिर ये क्या ट्रेंड है और इसके नुकसान क्या हैं?

पतला होने की होड़ में हर कोई घंटों तक जिम में पसीना बहाता है और खाना-पीना छोड़ देता है। कई लड़कियां ऐसी हैं, जो शादी के दिन स्लिम फिगर पाने के लिए 10 महीने पहले से ही डायटिंग और जिम करना शुरू कर देती हैं। लेकिन आजकल कोई इतनी मेहनत या फिर इंतजार नहीं करना चाहता और हर किसी को शॉर्टकट चाहिए। पतला होने की रेस में लड़के-लड़कियां बिना सोचे समझे दवाई या फिर इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों शादी के दिन पतला दिखने के लिए लड़कियां मोंजारो ब्राइड्स (Mounjaro Brides) ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी इसे अपना रहे हैं, जिससे शादी से पहला शरीर पतला हो सके और वो भी बिना जिम और डायटिंग के। चलिए आपको बताते हैं मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड है क्या और ये कितना सुरक्षित है?
क्या है मोंजारो ब्राइड्स ट्रेंड
मेट्रो शहर जैसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु के डर्मेटोलॉजिस्ट क्लीनिक में इन दिनों मोंजारो और ओजेम्पिक जैसे GLP-1 ड्रग्स की मांग तेजी से बढ़ चुकी है। मोंजारो असल में एक इंजेक्शन है, जिसे Eli Lilly ने बनाया है। ये एक तरह का ड्रग्स है, जो शरीर को पतला करने के लिए दिया जाता है। शादी से पहले पतला होने के लिए ज्यादातर लड़कियां इस इंजेक्शन का सहारा ले रही हैं, इसी वजह से ट्रेंड को मोंजारो ब्राइड्स का नाम दिया गया है। हालांकि अब ये ट्रेंड सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लड़के भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
मोटापे की समस्या
आजकल हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है और ऐसे में लोगों को मेहनत का रास्ता नहीं समझ आ रहा। बल्कि लोग अपनी सेहत को किनारे करते हुए शॉर्टकट अपना रहे हैं। कोई भी चीज अगर आपको इंस्टेंट रिजल्ट दे रही है, तो जाहिर है उसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होंगे। भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या लोगों को अब इस दिशा में लेकर जा रही है। शादी या किसी खास फंक्शन में पतला दिखने का प्रेशर लोगों को ये शॉर्टकट लेने के लिए मजबूर कर रहा है।
साइड इफेक्ट्स भी हैं
मोंजारो ड्रग्स लेने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो शायद ही कोई जानता है। यह दवा डॉक्टर की सलाह के बिना लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह वेट लॉस के लिए हर किसी के लिए नहीं बनी है। कुछ ही लोगों में इसका सही रिजल्ट पाया गया है। इसलिए इसे लेने से पहले नुकसान भी पढ़ लीजिए-
पाचन से जुड़ी समस्या- इस इंजेक्शन को लेने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। मतली, उल्टी, गंभीर कब्ज या दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, जिससे आपका शादी का दिन बर्बाद हो सकता है।
पोषण की कमी- तेजी से वजन घटाने के चक्कर में अक्सर शरीर की चर्बी के साथ-साथ जरूरी मांसपेशियां भी कम हो जाती हैं। इससे शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। अगर सही से खान-पान पर ध्यान नहीं दिया गया तो कमजोरी, चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
चेहरे पर सूजन- कोई चीज अगर आपके शरीर में फैलेगी, तो उसका नतीजा चेहरे पर भी दिखेगा। इस इंजेक्शन से चेहरे पर सूजन आ सकती है और बदलाव भी हो सकते हैं। इससे चेहरा थका हुआ दिखेगा, जिसे ओजेम्पिक फेस कहते हैं।
किडनी-लिवर पर इफेक्ट- अगर आपके शरीर में ये इंजेक्शन सूट नहीं करता है, तो इसका सीधा असर किडनी या लिवर पर पड़ सकता है। इसकी वजह से लंबे समय तक आप बीमार हो सकते हैं या फिर बाद में कोई गंभीर समस्या बन सकती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Mounjaro Brides ट्रेंड फॉलो कर रहे लोगों को पहले अपनी पूरी जांच करा लेनी चाहिए, इसके बाद ही इस इंजेक्शन को लगवाना चाहिए। जल्दी से वजन कम करने का तरीका खतरनाक भी हो सकता है। शादी के दिन हो सकता है आप पतली दिखे लेकिन उसके अगले दिन इसके साइड इफेक्ट्स शरीर पर दिख सकते हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


