स्ट्रेस और मोटापा दूर करने के लिए ये 4 काम नहीं करते लोग, डॉक्टर ने बताया सिंपल सॉल्यूशन
What are the four stress management techniques: वर्क का प्रेशर अक्सर लाइफ में स्ट्रेस को बढ़ा देता है। जिसका नतीजा काफी सारे लोगों का वजन भी बढ़ने लगता है। स्ट्रेस और वेट को मैनेज करने के लिए अक्सर लोग इन 4 चीजों को इग्नोर कर देते हैं। डॉक्टर से जानें सॉल्यूशन…

लाइफ की भागदौड़ में स्ट्रेस हर किसी को हो रहा। अब स्ट्रेस है तो बॉडी में कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ेगी और मोटापा भी तेजी से होगा। मोटापा और स्ट्रेस कम करने के लिए अक्सर लोग बड़ी-बड़ी स्ट्रेटजी बनाते हैं लेकिन रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को फॉलो करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से उनका मोटापा जल्दी से कम नहीं होता और उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ जाती है। डॉक्टर तरंग अरोड़ा ने डेली रूटीन के सिंपल चीजों को फॉलो करने की सलाह दी है। जो हर रोज करने से ना केवल स्ट्रेस कम होगा बल्कि मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।
जानें डॉक्टर ने कौन सी 4 बातों को बताया
नींद को ना करें इग्नोर
वर्क लाइफ बैलेंस के चक्कर में काफी सारे लोग आज भी गुड स्लीप को इग्नोर कर देते हैं। जब हर रात आपको पूरे 8 घंटे की नींद लेते हैं। तो शरीर और माइंड दोनों रिलैक्स होता है। पूअर स्लीप की वजह से कॉर्टिसोल बढ़ता है और शरीर में फैट स्टोरेज भी बढ़ता है। इसलिए हर रात साफ-सुथरे, ठंडे और अंधेरे कमरे में सोने की प्रैक्टिस करें। ये आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा।
अकेलेपन का शिकार ना हो
स्ट्रेस बढ़ता है तो ज्यादातार लोग अकेले रहना शुरू कर देते हैं। जिससे स्ट्रेस तो बढ़ता ही है साथ ही अक्सर लोग इमोशनल ईटिंग के शिकार हो जाते हैं। नतीजा तेजी से वजन बढ़ना। स्ट्रेस होने की सिचुएशन में ज्यादा से ज्यादा फैमिली और फ्रेंड्स के बीच रहें। बातचीत करें और अपनी परेशानियां भी शेयर करें। इससे स्ट्रेस को कम होने में मदद मिलती है।
मूवमेंट करना ना छोड़ें
हर रोज जिम जाने का टाइम नहीं तो कोई बात नहीं। डॉक्टर ने बताया कि अगर आप जिम नहीं जा सकते तो मूवमेंट को मिस ना करें। जब भी मौका मिले तो वॉक करें। हर रोज ऑफिस में, घर में वॉक करें। इस तरह की मूवमेंट आलस को दूर करने में मदद करेगी। लो एनर्जी बर्न होती है।
डायफ्रॉमेटिक ब्रीदिंग
केवल मॉर्निंग या ईवनिंग में ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना है ये जरूरी नहीं। आप दिनभर में किसी भी वक्त डायफ्रॉमेटिक ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करें। ये आपके पैरासिंफैथेटिक सिस्टम को एक्टिवेट करता है। जिससे भूख कंट्रोल होती है और स्ट्रेस भी मैनेज होता है।
स्ट्रेस और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर रोजाना इन 4 चीजों को करते हैं तो ये बॉडी पर पॉजिटिव असर दिखाता है। कई बार लोग इन बेसिक सी लगने वाली इन चारों चीजों को मिस कर देते हैं। तो अगर आप स्ट्रेस फील करते हैं तो ये चार काम करना आज से ही शुरू करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


