मानसून शुरू होते ही डाइट में भी कर लें चेंज! ये 7 चीजें हेल्दी रहने में करेंगी मदद
Monsoon Diet: बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही लू और गर्म हवाओं का सफाया हो गया है। लेकिन इस चिपचिपी बारिश वाली गर्मी में कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाना जरूरी है। इन 7 चीजों को डेली डाइट में शामिल करें।

बारिश की दस्तक के साथ ही मौसम में भी बदलाव आ गया है। चिपचिपी नमी वाली गर्मी और फिर अचानक से बारिश केवल मौसम को नहीं बदलती बल्कि हमारे शरीर पर भी असर डालती है। इस वक्त शरीर में जलन और गर्मी कम होने लगती है क्योंकि बाहर लू नहीं चलती। लेकिन नमी और पानी बैक्टीरिया, फंगस बढ़ाते हैं ऐसे में सही खानपान ही आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। आयुर्वेद में सीजन के मुताबिक खानपान की सलाह दी गई है। बारिश में अगर इम्यूनिटी को बढ़ाना है तो इन चीजों को अपनी डाइट में जगह जरूर दें।
सीजनल और फ्रेश फू़ड्स खाएं
बारिश में बीमार नहीं होना चाहते हैं तो सबसे पहले ताजा खाना खाने की आदत डालें। बारिश में नमी की वजह से तेजी से बैक्टीरिया फैलते हैं। ऐसे में खानपान के साथ जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। इसलिए घर का बना ताजा खाना ही खाएं। इसके साथ ही महंगे और बिना सीजन के फल खाने की बजाय सीजन में मिलने वाले सस्ते फलों और सब्जियों को खाएं। इसके साथ ही कुछ हर्ब्स हैं जिन्हें जरूर डाइट में लें। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे।
आंवला
बारिश के सीजन में आंवला मिलने लगे तो जरूर खाएं। इम्यूनिटी बूस्ट करने का ये सबसे आसान सोर्स है। इसमे ढेर सारा विटामिन सी होता है जो ना केवल बॉडी को एनर्जी देता है बल्कि बॉडी फंक्शन को भी स्मूद करता है। आंवले में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं। लेकिन सबसे जरूरी चीज है आंवले को हमेशा कच्चा खाना ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
काली मिर्च
काली मिर्च में मौजूद पेपराइन कंपोनेंट होता है जो फेफड़ों को साफ करने और टी सेल्स के फार्मेशन में मदद करता है, ये टी सेल्स बॉडी में इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काली मिर्च को बारिश के सीजन में जरूर खाना चाहिए।
हल्दी
हल्दी ब्लड को साफ करने के साथ ही लिम्फैटिक सिस्टम को भी प्यूरीफाई करती है। जिससे इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ने में मदद मिलती है। हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी करक्यूमिन इंफेक्शन से लड़ने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। रोजमर्रा के खाने में हल्दी जरूर होनी चाहिए। जिससे बारिश में इम्यूनिटी कम ना हो।
अदरक
अदरक डाइजेशन को ठीक करने और टॉक्सिंस को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है। इसमे एंटीमाइक्रोबियल होते हैं जो बीमार होने पर बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते हैं। जिन लोगों को बारिश में सर्दी, जुकाम, कफ, अस्थमा बढ़ जाता है, उन्हें अदरक जरूर खाना चाहिए।
तुलसी
तुलसी का पौधा केवल पूजा के लिए नही है। इसका काढ़ा केवल शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी रिलैक्स करता है। फेफड़ों में जम रही कफ के लिए तुलसी फायदेमंद है। तो बारिश में कफ, खांसी, जुकाम, ब्रोकांइटिस, गले में खराश की समस्या हो रही तो उन्हें तुलसी का रस फ्रेश दिन में दो बार पीना चाहिए। इससे सांस से जुड़ी दिक्कतों में राहत मिलती है।
मुलेठी
मुलेठी को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। लेकिन इसे बारिश में डेली यूज में लाएं। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने, गले की खराश को खत्म करने के साथ ही मेमोरी पावर बढ़ाती है। दिमाग को ज्यादा एकाग्र होने में मदद करती है। तो बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही ये कुछ हर्ब्स को डाइट में जरूर शामिल करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


