2000 साल पुरानी हेल्थ ड्रिंक, शरीर को देगा ताकत और स्टेमिना, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया शेयर

Feb 14, 2026 09:20 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Effective health drink at home: शरीर में ताकत और स्टेमिना की कमी महसूस करते हैं और ताकत के लिए प्रोटीन पाउडर पी रहे। तो जरा न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह की बात सुन लें। जिन्होंने बताया घर में बनने वाला सबसे आसान 2 हजार साल पुराना हेल्थ ड्रिंक।

2000 साल पुरानी हेल्थ ड्रिंक, शरीर को देगा ताकत और स्टेमिना, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया शेयर

फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट का होना जरूरी है। ऐसे फूड जिनसे आपको शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन मिले और आपके शरीर में ना केवल एनर्जी बनी रहे बल्कि आपको ताकत भी महसूस हो। वहीं जब आप फिटनेस के लिए वर्कआउट करें तो बॉडी में पर्याप्त स्टेमिना भी हो। बॉडी में स्टेमिना का होना जरूरी है क्योंकि ये स्टेमिना ही है जो रोज के काम करने के लिए मेंटल और फिजिकल ताकत देता है। अक्सर लोग ताकत और एनर्जी के लिए प्रोटीन ड्रिंक पीते हैं। लेकिन केवल बाजार में मिलने वाले प्रोटीन ड्रिंक से ही ताकत और एनर्जी नहीं मिलती बल्कि घर में मौजूद हेल्दी चीजों से भी आपको एनर्जी मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने 2 हजार साल पुरानी हेल्थ ड्रिंक को शेयर किया है। जिसे पीने से आपकी बॉडी आपको थैंक्स बोलेगी।

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर किया सदियों पुराना हेल्थ ड्रिंक

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने 2 हजार साल पुरानी ड्रिंक शेयर की है। जिसे सदियों पहले ताकत और एनर्जी के लिए राजा-महराजा भी पीते थे। ये ओजी ड्रिंक पीने के कई सारे फायदे हैं। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि इसे पीने के बाद बॉडी आपकी थैंक्स बोलेगी।

घर में रखी इन 3 चीज से बनाएं हेल्थ ड्रिंक लेकिन मात्रा का रखें ध्यान

इस हेल्थ ड्रिंक को बनाने के लिए बस 3 चीजों की जरूरत होगी। दूध, घी और शहद। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि दूध के साथ घी और शहद का अनुपात बिल्कुल सही होना चाहिए। 100 मिली दूध में एक चम्मच घी और आधा चम्मच शहद को डालें। साथ ही ध्यान रखें कि शहद जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए तभी डालें। कभी भी शहद और घी को बराबर मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना है। हमेशा दोनों चीज का रेशियो कम ज्यादा ही होना चाहिए। बस इन तीन चीज से हेल्थ ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी। जिसे रोजाना पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।

दूध वाली हेल्थ ड्रिंक पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बताती है कि इस हजारों साल पुरानी ओजी ड्रिंक को पीने के कई सारे फायदे हैं।

  • ये ड्रिंक शरीर में ताकत बढ़ाती है
  • एनर्जी और स्टेमिना को बूस्ट करने में मदद करती है
  • मसल्स को रिजुवनेट करता है
  • स्किन में ग्लो बढ़ाने में मदद करता है
  • साथ ही इस ड्रिंक को पीने से नींद की क्वालिटी में भी सुधार होता है, जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;