सुबह उठते ही ब्रश करने की ना करें गलती, योगगुरु ने बताई वजह
Mistakes To Avoid While Brushing Teeth: सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करना, दांतों की अच्छी सेहत की गारंटी माना जाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर योगगुरु दीपक की एक पोस्ट में ऐसा करने के लिए मना किया गया है।

बचपन से आपने मम्मी-पापा को सुबह सबसे पहले उठकर ब्रश करने की सलाह देते हुए सुना होगा। लेकिन क्या ऐसा करना वाकई सही है? आप सोच रहे होंगे भला ये कैसा सवाल है, सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश करना, दांतों की अच्छी सेहत की गारंटी माना जाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर योगगुरु दीपक की एक पोस्ट में ऐसा करने के लिए मना किया गया है। योगगुरु की मानें तो सुबह की यह पहली शुरुआत हमारे शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकती है। योग और आयुर्वेद के नजरिए से, रात भर हमारे मुंह में जमा होने वाली लार (saliva) अमृत के समान होती है, जिसे ब्रश करके थूकने की जगह शरीर के अंदर पहुंचाना कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। इसीलिए, दिन की शुरुआत टूथपेस्ट के झाग से नहीं, बल्कि एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है।
कब करना चाहिए ब्रश?
योगगुरु दीपक शर्मा कहते हैं कि सुबह सबसे पहले उठकर ब्रश करना सही नहीं होता है। ऐसा करने से आपकी सेहत प्रभावित होती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर अपनी पोस्ट में ब्रश करने की सही समय और तरीका बताते हुए कहा कि उठने के 15-20 मिनट बाद ही ब्रश करना चाहिए। योगगुरु दीपक का कहना है कि ब्रश करने के सही समय और तकनीक को अपनाकर आप ना सिर्फ दांतों और मसूड़ों को बल्कि सेहत को भी लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
सुबह उठते ही ब्रश करना क्यों है गलत?
योग गुरु दीपक शर्मा के मुताबिक,रात भर सोते समय हमारे मुंह में जो लार (Saliva) जमा होती है, उसमें 'लाइसोजाइम' जैसे एंजाइम्स होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ते हैं। ब्रश करने पर पेस्ट के रसायनों के साथ ये बाहर निकल जाते हैं, जबकि पानी के साथ अंदर जाने पर ये पाचन में मदद करते हैं। इसे अलावा लार में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह लार 'क्षारीय' (Alkaline) होती है। जब हम बिना ब्रश किए पानी पीते हैं, तो यह लार पेट में जाती है और रात भर बने हानिकारक एसिड को शांत करती है।
ब्रश कब और कैसे करना चाहिए?
योगगुरु की सलाह के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आंतें स्वस्थ बनी रहती हैं और लिवर को फायदा मिलता है। गर्म पानी पीने के 10-15 मिनट बाद आप ब्रश कर सकते हैं। ब्रश करने के लिए हमेशा मीडियम या सॉफ्ट ब्रश का चुनाव करें। बहुत ज्यादा हार्ड ब्रश या जोर-जोर से रगड़ने से मसूड़े छिल सकते हैं। हमेशा गोलाकार मूवमेंट में ब्रश करें। कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




