Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थMilk, Curd, Paneer, Cheese or Buttermilk Which Dairy Product Is Best for You? Nutritionist explained
दूध, दही, पनीर, चीज या छाछ–आपके शरीर के लिए क्या है सबसे सही? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

दूध, दही, पनीर, चीज या छाछ–आपके शरीर के लिए क्या है सबसे सही? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

संक्षेप:

कई लोगों को दूध पचाने में काफी मुश्किल होती है, वहीं कुछ लोग प्रोटीन के लिए पनीर खाते हैं। ऐसे में सवाल है कि आपके लिए कौन सा डेयरी प्रोडक्ट सही है? न्यूट्रीशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है।

Jan 20, 2026 11:31 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, छाछ, पनीर हमेशा से ही हमारी डाइट का हिस्सा रहे हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, खासतौर से कैल्शियम और प्रोटीन के ये काफी अच्छे सोर्स होते हैं। जो लोग वेजिटेरियन हैं, वो अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स ही कंज्यूम करते हैं। हालांकि हर हेल्दी चीज जरूरी नहीं कि सभी के लिए हेल्दी हो। कई लोगों को दूध पचाने में काफी मुश्किल होती है, वहीं कुछ लोग प्रोटीन के लिए पनीर खाते हैं। ऐसे में सवाल है कि आपके लिए कौन सा डेयरी प्रोडक्ट सही है? जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं-

क्या आपके दूध फायदेमंद है?

सुमन अग्रवाल बताती हैं कि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं। लगभग एक गिलास दूध (250 ml) में आपको 8 ग्राम प्रोटीन और 300 mg कैल्शियम मिल जाता है। ये कैल्शियम बॉडी में आसानी से एब्जॉर्ब भी हो जाता है। हालांकि दूध पचाना मुश्किल होता है। दूध पीने के बाद हो सकता है कि आपको ब्लोटिंग महसूस हो या पेट में हल्की सी गैस बने।

दही कितनी सही है?

न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि दही में लगभग दूध जितना ही प्रोटीन मौजूद होता है। हालांकि इसमें कैल्शियम की मात्रा दूध से थोड़ी ज्यादा होती है। जहां 100 ml दूध में 120 mg कैल्शियम मौजूद होता है, वहीं लगभग इतनी दही में आपको 149 mg कैल्शियम मिल जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम दूध से ज्यादा हमारी बॉडी में एब्जॉर्ब होता है। पाचन की बात करें तो दही में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से इसे पचाना भी आसान होता है। 68% भारतीय लैक्टोज इनटोलरेंट हैं, उनके लिए दही एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

क्या पनीर आपके लिए सही है?

पनीर एक पॉपुलर प्रोटीन सोर्स है। लगभग 100 ग्राम पनीर में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। वहीं इसमें फैट भी थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन कैल्शियम एब्जॉरपशन दूध और दही से कम होता है। पाचन की बात करें तो पनीर को पचाना दूध से आसान होता है लेकिन दही से मुश्किल होता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि पनीर खाते वक्त एक बात जरूर ध्यान रखें कि इसके साथ कोई आयरन रिच फूड ना शामिल करें। क्योंकि इससे आयरन का अवशोषण 50-60% तक कम हो जाता है।

Health Tips

चीज कितना हेल्दी है?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि सभी डेयरी प्रोडक्ट्स की तुलना में चीज में सबसे ज्यादा प्रोटीन और फैट मौजूद होता है। लगभग 100 ग्राम चीज में 25 ग्राम प्रोटीन, 34 ग्राम फैट, 739 mg कैल्शियम होता है। हालांकि इसमें सोडियम होने की वजह से कैल्शियम का अवशोषण थोड़ा धीमा होता है। वहीं पाचन की बात करें तो पार्मेजान चीज और चेडर चीज को डाइजेस्ट करना आसान होता है।

छाछ कितनी फायदेमंद है?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि छाछ बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन और फैट कम होता है लेकिन कैल्शियम का अवशोषण बहुत ज्यादा होता है। वेट लॉस के लिए छाछ एक परफेक्ट ड्रिंक है। सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में से छाछ को पचाना सबसे आसान होता है। इसलिए जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए छाछ बेस्ट है।

आपके लिए सबसे बेस्ट क्या है?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपका गोल अपनी प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा करना है, तो आपके लिए सबसे पहले चीज, फिर पनीर और उसके बाद दूध या दही बेस्ट है। वहीं अगर आपकी कैल्शियम रिक्वायरमेंट ज्यादा है, जो अक्सर मेनोपॉज, ब्रेस्टफीडिंग, प्रेग्नेंसी और बढ़ते बच्चों में होती है; तो आपके लिए सबसे बेस्ट है दही, फिर दूध और उसके बाद पनीर। पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो आपके लिए छाछ सबसे अच्छी है, इसके बाद दही और फिर पनीर भी आप कंज्यूम कर सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;