क्या मेडिटेशन के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं? जानें कब रहना चाहिए सावधान

लाइव हिन्दुस्तान
share

मेडिटेशन करने से मन शांत होता है, ऐसा आपने कई बार सुना होगा। लेकिन कुछ लोगों को इसके बाद घबराहट, उदासी और नींद न आने जैसी दिक्कतें भी होती हैं। जानिए मेडिटेशन के 7 साइड इफेक्ट्स।

What are the side effects of Meditation
मेडिटेशन करने के बाद भी कई बार क्यों होती है बेचैनी? जानें

जब भी मेडिटेशन की बात होती है, तो यही कहा जाता है कि इससे स्ट्रेस कम और मन शांत होता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर मेडिटेशन करने के बाद सुकून मिलने के बजाय घबराहट होने लगे या पुरानी बातें याद करके मन उदास हो जाए, तो? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है। मेडिटेशन के दौरान जब हम अपने विचारों और भावनाओं पर ध्यान देते हैं, तो कई ऐसी बातें भी सामने आने लगती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा की भागदौड़ में इग्नोर कर देते हैं। ब्राउन यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों में हुई रिसर्च में भी मेडिटेशन से जुड़े ऐसे अनुभवों पर बात की गई है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के बाद होने वाली 7 परेशानियों के बारे में।

मेडिटेशन से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स

1. बेचैनी और घबराहट होना

मेडिटेशन करते समय जब आप शांत बैठकर अपने विचारों पर ध्यान देते हैं, तो मन में चल रही चिंताएं ज्यादा परेशान करने लगती हैं। ऐसे में घबराहट, बेचैनी या बार-बार उठने का मन करता है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो खुद को जबरदस्ती शांत करने की कोशिश न करें। कुछ देर मेडिटेशन रोकें और आराम से बैठें।

2. चक्कर आना

मेडिटेशन के दौरान कुछ लोग बहुत गहरी या तेजी से सांस लेने लगते हैं। इससे शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल बदलता है और चक्कर आने लगते हैं। इसलिए मेडिटेशन करते समय सांसों को जबरदस्ती तेज या गहरा न करें। आराम से और अपने नेचुरल तरीके से सांस लें। चक्कर आए, तो तुरंत रुक जाएं।

3. अचानक रोना या उदास होना

कभी-कभी मेडिटेशन करते समय पुरानी बातें याद आने लगती हैं। कुछ लोगों को पुरानी घटनाओं का दुख महसूस होता है, तो किसी को अचानक रोना आ जाता है। दिनभर काम में उलझे रहने के कारण जिन भावनाओं पर ध्यान नहीं जाता, वे शांत बैठने पर सामने आने लगती हैं। ऐसा होने पर खुद को कमजोर न समझें। अगर उदासी लंबे समय तक बनी रहे, तो मदद लें।

मेडिटेशन से क्या नुकसान हो सकते हैं?

4. आसपास की चीजों से कटा हुआ महसूस करना

कुछ लोगों को लंबे समय तक मेडिटेशन करने के बाद ऐसा लगता है जैसे वे अपने आसपास की दुनिया से कट गए हों। सब कुछ अजीब या सपने जैसा लगने लगता है। ऐसा महसूस होने पर मेडिटेशन बंद कर दें। अपने आसपास की चीजों को ध्यान से देखें, पैरों को जमीन पर टिकाएं और थोड़ा टहल लें।

5. रात में नींद न आना

मेडिटेशन करने के बाद आमतौर पर मन रिलैक्स होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके बाद ज्यादा एक्टिव महसूस होता है। ऐसे में रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी नींद नहीं आती। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो सोने से ठीक पहले मेडिटेशन न करें।

6. शरीर में दर्द और झनझनाहट होना

मेडिटेशन करते समय लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से कमर, गर्दन और कंधों में दर्द होने लगता है। कई बार हाथ-पैरों में झनझनाहट भी महसूस होती है। शांत बैठने पर शरीर में पहले से मौजूद खिंचाव ज्यादा महसूस होने लगता है इसलिए आरामदायक पोजिशन में बैठें।

7. एंग्जायटी और डिप्रेशन बढ़ना

जिन लोगों को पहले से एंग्जायटी, डिप्रेशन या किसी पुरानी दुखद घटना से जुड़ी परेशानी है, उन्हें कुछ तरह के मेडिटेशन से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इससे पुरानी यादें और बेचैनी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में खुद पर मेडिटेशन करने का दबाव न डालें। बेहतर है कि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

इन बातों का ध्यान रखें

मेडिटेशन करने के बाद बेचैनी होना हर किसी के साथ नहीं होता। लेकिन अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। शुरुआत में 5 से 10 मिनट ही मेडिटेशन करें और ऐसी जगह बैठें, जहां आपको आराम महसूस हो। अगर घबराहट या चक्कर आने लगें, तो तुरंत रुक जाएं। परेशानी लंबे समय तक बनी रहे या रोजमर्रा के कामों पर असर डालने लगे, तो डॉक्टर से बात करें। याद रखें, मेडिटेशन का मकसद मन को बेहतर महसूस कराना है, न कि खुद को परेशानी में डालना।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थक्या मेडिटेशन के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं? जानें कब रहना चाहिए सावधान