Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थman tells 9 bad habits he would never do as a lifestyle doctor
कहीं आप भी तो नहीं करते जेब में पर्स रखकर बैठने की गलती, डॉक्टर ने बताए सेहत के 9 बड़े खतरे

कहीं आप भी तो नहीं करते जेब में पर्स रखकर बैठने की गलती, डॉक्टर ने बताए सेहत के 9 बड़े खतरे

संक्षेप: लाइफस्टाइल डॉक्टर ने ऐसी 9 बुरी आदतें बताई हैं जो वह खुद कभी नहीं करते और दूसरों को भी बचने की सलाह देते हैं। आप भी जानें क्या है आपके आसपास छिपा सेहत के लिए खतरा।

Wed, 15 Oct 2025 07:10 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डेली लाइफ में कई ऐसी गलतियां हैं जो हमारी सेहत पर खऱाब असर डाल सकती हैं। जैसे इयरबड्स से कान खुजाना, चाय के साथ दिन की शुरुआत करना, बेड पर मोबाइल रखकर सोना वगैरह। लाइफस्टाइल डॉक्टर ने ऐसी 9 बुरी आदतें बताई हैं जो वह अपनी जिंदगी में कभी फॉलो नहीं करते और अपने करीबियों को भी वही सलाह देते हैं। चेक करें कहीं आप भी तो ऐसी हेल्थ मिस्टेक्स तो नहीं कर रहे?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाइफस्टाइल डॉक्टर अक्षय चड्ढा ने वो 9 आदतें बताई हैं जो बतौर डॉक्टर वह कभी फॉलो नहीं करते। इसमें पहली है, कभी सिगरेट और वेप ना लेना। कैंसर के अलावा इससे पेट, ओरल हेल्थ, ब्ल़ड सर्कुलेशन, ब्लैडर, हार्ट और ब्रेन की सेहत बुरी तरह प्रभावित होती हैं।

2. कान के अंदर इयरबड्स यूज ना करना। कान में इयरबड या और कुछ ना डालें। नहाते वक्त कान साफ करें या वैक्स रिमूवल के लिए ENT के पास जाएं।

3. कभी फ्रूट जूस, स्मूदी और मिल्कशेक ना पिएं। यह सिर्फ लिक्विड शुगर होती है। इसका फाइबर नष्ट हो जाता। ये ड्रिंक बच्चों के लिए भी अच्छे नहीं।

4. पके खाने के साथ फल ना खाएं। इससे आपके पेट की सेहत खराब हो सकती है।

5. एक्सरसाइज करना बंद ना करें। हफ्ते में कम से कम 4 दिन वर्कआउट करना ही है। डॉक्टर ने बताया कि वह 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करते हैं।

6. देर से डिनर ना करें। डिनर के बाद तो कुछ भी ना खाएं, ये खाना शरीर के लिए जहर बन जाता है।

7. चाय, कॉफी, एप्पल साइडर विनेगर या एनर्जी ड्रिंक से दिन की शुरुआत ना करें।

8. बैक पॉकेट में वॉलट कभी ना रखें, यह आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए खतरनाक हो सकता है।

9. मोबाइल फोन लेकर कभी बिस्तर पर ना जाएं, ना साथ रखकर सोएं। यह पूरी सेहत के लिए खराब है, खासकर दिमाग के लिए।

ये भी पढ़ें:दिल के दुश्मन: खाने की आदतें जो बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।